IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में एक टीम ने अपनी घातक गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों की नींद उड़ा रखी है. आईपीएल 2026 में एक तरफ बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है, तो दूसरी तरफ इस टीम के गेंदबाज लगातार कहर बरपा रहे हैं. ये टीम कोई और नहीं, बल्कि गुजरात टाइटंस (GT) है, जिसने पिछले 5 मैचों का कमाल की गेंदबाजी करते हुए 46 विकेट हासिल किए हैं और एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है.
गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का कहर
IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का कहर देखने को मिल रहा है. गुजरात के गेंदबाजों ने पिछले 5 मैचों में कुल 46 विकेट चटकाए हैं. खास बात यह है कि इस दौरान GT ने 3 टीमों को ऑलआउट किया है और सभी 5 मैचों में जीत भी हासिल की है. गुजरात की गेंदबाजी अटैक का खौफ इस कदर है कि विस्फोटक बल्लेबाजों से सजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) जैसी टीम भी उनके महज 86 रनों पर ढेर हो गई.
इससे पहले गुजरात की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में 7 विकेट, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 10 विकेट, पंजाब किंग्स के खिाफ 9 विकेट और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 10 विकेट चटकाए थे.
कगिसो रबाडा ने झटके सबसे ज्यादा विकेट
इस सीजन कगिसो रबाडा गुजरात टाइटंस के लिए अब तक सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज रहे हैं. रबाडा ने अब तक खेले 12 मैचों में 21 विकेट चटकाए हैं और पर्पल कैप की रेस में फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं. उनके बाद राशिद खान ने टीम के लिए 16 विकेट लिए हैं. बता दें कि, गुजरात टाइटंस के पास तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, जेसन होल्डर, प्रसिद्ध कृष्णा, अरशद खान और अशोक शर्मा हैं. वहीं, स्पिन विभाग में राशिद खान, मानव सुथार और वॉशिंगटन सुंदर हैं.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: ‘अब भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है KKR…’ शेन वॉटसन के दावे ने बढ़ाई सभी टीमों की टेंशन
पॉइटंस टेबल में टॉप पर पहुंची GT
SRH के खिलाफ 82 रनों की धमाकेदार जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज हो गई है. शुभमन गिल की कप्तानी में GT ने इस सीजन अब तक खेले 12 मैचों में से 8 में जीत हासिल की है, जबकि 4 हारे हैं. टीम के पास 16 अंक और +0.551 नेट रनरेट हैं और टीम प्लेऑफ की प्रबल दावेदार मानी जा रही है.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 में बुरी तरह फ्लॉप हुए टीम इंडिया के ये 5 सितारे! करियर पर मंडराए संकट के बादल?
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
4 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
14 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
20 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines