IPL 2026, LSG vs DC: आईपीएल 2026 के 5वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से मात दी. इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 142 रनों का टारगेट दिया था, जिसे दिल्ली की टीम ने 4 विकेट खोकर 17.1 ओवर में ही हासिल कर मैच जीत लिया. दिल्ली की इस जीत के हीरो समीर रिजवी रहे, जिन्होंने नाबाद 70 रनों की शानदार पारी खेलकर लखनऊ के जबड़े से जीत छीन ली. इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम ने 2 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोल लिया है.
LSG की टीम 141 रनों पर हुई ऑलआउट
इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 19 रन के कुल स्कोर पर कप्तान ऋषभ पंत के रूप में पहला झटका लगा. पंत सिर्फ 7 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गए. टॉप ऑर्डर में मिचेल मार्श के अलावा किसी भी बल्लेबाज का बल्ला नहीं चला और सिर्फ 71 रन के स्कोर तक आधी टीम पवेलियन लौट गई. मार्श ने 28 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली, जबकि अब्दुल समद ने 25 गेंदों में 36 रन की अहम पारी खेली.
वहीं, एडेन मार्करम (11), आयुष बदोनी (0) और निकोलस पूरन (8) सस्ते में ही पवेलियन लौट गए. टीम के 6 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं छू सके. लखनऊ की टीम 18.4 ओवर मे 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. वहीं, दिल्ली की ओर से लुंगी एंगिडी और टी नटराजन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट चटकाए. इनके अलावा, कुलदीप यादव ने 2 विकेट और कप्तान अक्षर पटेल ने 1 विकेट हासिल किया.
ये भी पढ़ें- केएल राहुल को गोल्डन डक पर आउट कर इस खास क्लब में शामिल हुए मोहम्मद शमी, ऐसा करिश्मा करने वाले 11वें गेंदबाज
समीर रिजवी ने खेली मैच जिताऊ पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और पहली ही गेंद पर केएल राहुल बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद नीतिश राणा 15 रन और पथुम निशांका सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं, कप्तान अक्षर पटेल भी बिना खाता खोले ही आउट हो गए. दिल्ली की टीम ने सिर्फ 26 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिया और जीत मुश्किल में लग रही थी. हालांकि, समीर रिजवी ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर पारी को संभाला और टीम को जीत तक पहुंचा दिया.
रिजवी ने 47 गेंदों पर नाबाद 70 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के जड़े. उनके साथ स्टब्स भी 32 गेंदों में 3 चौके और एक छ्क्के के साथ 39 रन बनाकर नाबाद रहे. रिजवी और स्टब्स ने 76 गेंदों पर 119 रनों की साझेदारी की, जिसके बदौलत दिल्ली ने 17.1 ओवर में ही 4 विकेट पर 145 रन बनाकर मैच जीत लिया. वहीं, लखनऊ की ओर से प्रिंस यादव ने 2 विकेट और मोहसिन खान ने एक विकेट लिए.
ये भी पढ़ें- PCB के फैसले से सहमत नहीं हैं पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमान, बैन के खिलाफ उठाई आवाज
संबंधित खबरें
2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
5 mins agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
48 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
54 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
6 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines