कौन करेगा रवींद्र जडेजा को रिप्लेस? IPL 2026 में ऐसी होगी CSK की संभावित प्लेइंग 11 

IPL 2026 CSK Probable Playing 11: आईपीएल में 5 बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले 2 सीजन बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है. ऐसे में फ्रेंचाइजी ने अब आईपीएल 2026 के ऑक्शन में बड़ा बदलाव किया है. अब टीम में युवा खिलाड़ियों की भरमार है. जिसके कारण ही इस टीम की बहुत ज्यादा चर्चा भी चल रही है, हालांकि अभी भी सबसे बड़ा सवाल ये है कि रवींद्र जडेजा को कौन रिप्लेस करेगा?

CSK ipl 2026 probable playing 11

CSK ipl 2026 probable playing 11

IPL 2026 CSK Probable Playing 11: आईपीएल 2025 में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने कई बड़े बदलाव कर दिए हैं. बल्लेबाजी में तो सिर्फ 3 पुराने नाम ही नजर आ रहे हैं. आईपीएल 2026 के दौरान फ्रेंचाइजी ने अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर बड़ा दांव खेला है. ऐसे में सभी जब सीएसके की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डाल रहे हैं, तो कुछ सवाल नजर आ रहे हैं. जिसमें से सबसे बड़ा सवाल है कि मैच फिनिशर की भूमिका में अब कौन नजर आएगा? 

विज्ञापन

प्लेइंग 11 में कौन लेगा रवींद्र जडेजा की जगह? 

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे ही सलामी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं. वहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ नंबर 3 पर नजर आ सकते हैं. नंबर 4 पर अनुभवी बल्लेबाज शिवम दुब को मौका मिल सकता है. डेवाल्ड ब्रेविस की जगह नंबर 5 पर पक्की नजर आ रही है. फिनिशर की भूमिका में अब कार्तिक शर्मा को मौका मिल सकता है. शर्मा ने इस नंबर पर बल्लेबाजी करके बहुत रन बनाए हैं. 

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा की जगह इस प्लेइंग 11 में प्रशांत वीर को मौका मिल सकता है. वीर को भी बहुत पैसा खर्च करके फ्रेंचाइजी ने खरीदा है. नंबर 8 पर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी खेल सकते हैं. वहीं नूर अहमद की जगह प्लेइंग 11 में पहले से ही पक्की है. तेज गेंदबाजी में खलील अहमद और नाथन एलिस की जगह भी पक्की नजर आ रही है. इसके अलावा फ्रेंचाइजी स्पिन विकेट पर अकील हुसैन को इंपैक्ट प्लेयर बना सकती है. वहीं नॉर्मल विकेट पर जेमी ओवरटन खेल सकते हैं. 

यहां पर देखें सीएसके की संभावित प्लेइंग 11 

संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), नूर अहमद, खलील अहमद, नाथन एलिस. 

विज्ञापन

इंपैक्ट प्लेयर- जेमी ओवरटन/ अकील हुसैन

विज्ञापन

यहां पर देखें IPL 2026 में CSK का पूरा स्क्वाड 

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), उर्विल पटेल (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), प्रशांत वीर, अकील हुसैन, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, राहुल चाहर, मैट हेनरी और जकारी फ़ॉल्केस.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ