IPL 2025 Lucknow Super Giants: आईपीएल 2025 इस बार बेहद रोमांचक होने जा रहा है। नए सीजन से पहले मेगा ऑक्शन भी देखने को मिलने वाला है। जिसमें खिलाड़ियों की अदला-बदली भी होती हुई दिखाई देने वाली है। वहीं नए सीजन में कई टीमों के कप्तान, कोच और मेंटोर भी बदल सकते हैं। वहीं अब लखनऊ सुपर जायंट्स के नए मेंटोर को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज को लखनऊ आईपीएल 2025 के लिए टीम का मेंटोर बनाने के लिए तैयार है। हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
जहीर खान की होगी आईपीएल 2025 में एंट्री!
रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को आईपीएल 2025 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स अपनी टीम का मेंटोर बनाने वाली है। बात दें, जबसे गौतम गंभीर लखनऊ छोड़कर गए हैं तबसे ये पद खाली पड़ा है। ऐसे में एलएसजी को भी गौतम गंभीर जैसे दिग्गज की जरूरत थी। जो जहीर खान के आने के बाद से काफी हद तक पूरी हो सकती है।
इसको लेकर आज लखनऊ सुपर जायंट्स एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाली है, जिसमें जहीर खान के नाम की घोषणा हो सकती है। जहीर खान ने लंबे समय तक भारत के लिए क्रिकेट खेला है। अपने करियर में जहीर ने टीम इंडिया के लिए 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी20 मैच खेले थे। अब एलएसजी इस दिग्गज खिलाड़ी के अनुभव का फायदा उठाना चाहेगी।
ये भी पढ़ें:- KL Rahul नहीं अब ये हो सकते हैं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान, 2 दिग्गज दौड़ में आगे
क्या केएल राहुल ही रहेंगे LSG के कप्तान?
वहीं दूसरी तरफ एलएसजी के कप्तान केएल राहुल को लेकर भी काफी अटकलें चल रही है कि इस बार मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स इस खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है। हालांकि बीते दिनों एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका और केएल राहुल के बीच मुलाकात भी हुई थी। जिसके बाद काफी हद तक इन अटकलों पर विराम लगता हुआ दिखाई दिया कि एलएसजी राहुल को रिलीज करेगी।
हालांकि इसको लेकर अभी कुछ कहां नहीं जा सकता है। जिस तरीके से आईपीएल 2024 के दौरान संजीव गोयनका मैच हार के बाद कप्तान केएल राहुल पर चिल्लाते हुए दिखाई दिए थे, उससे खबरे तेज हो गई थी कि मेगा ऑक्शन में राहुल का रिलीज होना तय है।
ये भी पढ़ें:- Video चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज बल्लेबाज ने पलट दिया मैच का रुख, गेंदबाजों को चटाई धूल
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
3 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
5 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
6 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
7 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
8 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines