हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2025: आखिरी समय में रद्द ना हो जाए मैच, मुंबई-CSK मुकाबले से पहले फैंस के लिए आई बुरी खबर

IPL 2025 के तीसरे मैच में रविवार को मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। इस बड़े मुकाबले से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।

विज्ञापन
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में रविवार को डबल हेडर है, जहां पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर राजस्थान रॉयल्स से होनी है, वहीं दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मैच होना है। इस मुकाबले को ‘एल-क्लासिको’ भी कहा जाता है, क्योंकि आईपीएल की शुरुआत के बाद से दोनों टीमों के बीच जबरदस्त राइवलरी देखने को मिलती है। इस मैच का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इस दौरान रोमांच चरम पर होता है। इस मैच के शुरू होने से पहले फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है।

दरअसल भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 23 मार्च को चेन्नई में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। हालांकि मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना 20 प्रतिशत ही है।


यह भी पढ़ें: IPL 2025: अनसोल्ड रहने के बाद शार्दुल ठाकुर की चमकी किस्मत, इस गेंदबाज की जगह LSG में हुई एंट्री

विज्ञापन

क्या IPL 18 एमएस धोनी का आखिरी सीजन होगा?

View Results

विज्ञापन

मैच शुरू होने में हो सकती है देरी

अगर, शाम में बारिश होती है तो गीली आउटफील्ड की वजह से मैच शुरू होने में देरी हो सकती है या ओवर कम हो सकते हैं। इस मैच की तरह ही केकेआर-आरसीबी के बीच खेले गए मैच में भी बारिश का खतरा मंडरा रहा था। लेकिन कोलकाता में मैच के दौरान बारिश देखने को नहीं मिली थी और पूरा मैच खेला गया था।

मैच रद्द होने पर क्या होगा?

यदि बारिश के कारण यह मैच रद्द हो जाता है या रिजल्ट नहीं निकलता है, तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिलेगा। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या बैन की वजह से नहीं खेल पाएंगे। ऐसा होने पर मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव कमान संभालेंगे, वहीं चेन्नई की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी। सूर्यकुमार यादव इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 फॉर्मेट में भी कप्तान हैं और मुंबई इंड‍ियंस की कप्तानी भी कर चुके हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: KKR vs RCB: स्टंप पर लगा बल्ला, फिर भी सुनील नरेन क्यों रहे नॉट आउट? समझे पूरा नियम

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola