IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण एक बार फिर से वापसी कर सकते हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) उन्हें अपने कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनाना चाहता है। वीवीएस लक्ष्मण इस समय बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के हेड हैं। इस बात की उम्मीद बेहद कम है कि बीसीसीआई उनके कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाएगी।
अगर एलएसजी के कोचिंग स्टाफ की बात करें तो टीम के हेड कोच ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज जस्टिन लैंगर हैं। टीम के सहायक कोच लांस क्लूसनर, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल और फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स हैं।
पहले भी निभा चुके हैं मेंटर की भूमिका
टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि लक्ष्मण से एलएसजी ने संपर्क किया था। दोनों के बीच अनौपचारिक बातचीत हो गई है। फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन 2025 के लिए अपनी योजना उन्हें बताई है। लक्ष्मण इससे पहले भी मेंटर के रूप में नजर आ चुके हैं। वो 2013 और 2021 तक सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटर थे।
सितंबर में खत्म हो रहा है बीसीसीआई के साथ कॉन्ट्रैक्ट
रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि बीसीसीआई एनसीए के प्रमुख के रूप में लक्ष्मण का अनुबंध बढ़ाने के इच्छुक नहीं हैं। उनका कॉन्ट्रैक्ट सिंतबर में खत्म हो जाएगा। पहले से ही कई आईपीएल फ्रेंचाइजी लक्ष्मण के साथ संपर्क में हैं। माना जा रहा है कि विक्रम राठौर लक्ष्मण की जगह एनसीए के अगले प्रमुख हो सकते हैं। वो काफी समय से बीसीसीआई से जुड़े हुए हैं।
बता दें कि लखनऊ के कप्तान केएल राहुल को लेकर कहा जा रहा है कि वो आगामी सीजन में टीम से अलग हो सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं वो RCB से जुड़ सकते हैं।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
5 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines