Virat Kohli Retirement: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ही नहीं बल्कि उसके सबसे सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली ने भी शानदार प्रदर्शन कर फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। विराट कोहली अभी ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर हैं और जल्द ही पहले पायदान पर आ सकते हैं। उन्होंने अब टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने पर बात की है।
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले विराट को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास क्यों लिया। आरसीबी के एक कार्यक्रम के दौरान विराट ने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास पर बड़ा खुलासा किया है। इस पॉडकास्ट में वह मशहूर स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर से बात कर रहे हैं। मयंती ने जब उनसे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास के बारे में पूछा तो उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया। इस सवाल के जवाब में विराट ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मेरे लिए चीजें बदली हैं।’
यह भी पढे़ं: IPL 2025: हैदराबाद की हार से बदला Points Table का हाल, RCB को झटका देते हुए GT का दबदबा
ताकि वे दबाव झेल सकें- विराट
उन्होंने कहा, ‘यह फैसला इसलिए लिया गया, क्योंकि मुझे लगा कि खिलाड़ियों का नया ग्रुप तैयार है और उनके पास समय है। 2026 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले नए खिलाड़ियों को ढलने के लिए 2 साल की जरूरत है, ताकि वे दबाव झेल सकें, दुनिया के कई हिस्सों में खेल सकें और वर्ल्ड शुरू होने से पहले पर्याप्त मैच खेल सकें।’
शानदार है विराट का टी-20 इंटरनेशनल करियर
बता दें कि विराट का टी-20 इंटरनेशनल करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 125 मैच खेले हैं और 4188 रन बनाए हैं। कोहली ने इतने रन 48.69 की औसत से बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 38 फिफ्टी शामिल हैं। वह भारत की वनडे, चैम्पियंस ट्रॉफी और टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे हैं।
यह भी पढे़ं: IPL 2025: ‘मैं भी इस हार का जिम्मेदार हूं’, GT के खिलाफ मैच के बाद जानें क्यों कमिंस ने कही ये बात
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
25 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
1 hr agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
2 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
4 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
4 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines