IPL 2025: हैदराबाद की हार से बदला Points Table का हाल, RCB को झटका देते हुए GT का दबदबा

IPL 2025: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले के बाद अंक तालिका का हाल बदल गया है।

IPL 2025 - 2025-05-02T233219.360

IPL 2025 Poits Table: 2 मई को आईपीएल 2025 का 51वां मैच गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। गुजरात ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच के बाद अंक तालिका का हाल बदल गया। जीटी को अंक तालिका में बंपर फायदा हुआ, जबकि हैदराबाद को नुकसान उठाना पड़ा। गुजरात ने हैदराबाद को 38 रनों से पराजित कर प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। हार के बाद हैदराबाद का हाल खराब हो गया है।

विज्ञापन

जीटी ने आरसीबी को पछाड़ा

हैदराबाद को हराकर गुजरात को जबरदस्त फायदा हुआ है। गुजरात ने आरसीबी को पछाड़ते हुए नंबर 2 पर कब्जा जमा लिया। वहीं हैदराबाद 9वें नंबर पर है। जीटी ने प्लेऑफ की रेस के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत कर लिया है। जबकि हैदराबाद का सफर लगभग प्लेऑफ की रेस से खत्म हो गया है। हैदराबाद के पास 6 अंक हैं। जबकि गुजरात 10 मैच में 7 जीत और 4 हार के साथ 14 अंक लेकर नंबर 2 पर है।

विज्ञापन

ऐसा है टॉप 5 का हाल

मुंबई इंडियंस 11 मैच में 7 जीत और 4 हार के साथ 14 पॉइंट्स लेकर नंबर 1 पर बरकरार है। गुजरात दूसरे पायदान पर है। जबकि आरसीबी 10 मैच में 7 जीत और 3 हार के साथ 14 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गई है। चौथे नंबर पर पंजाब किंग्स भी 13 अंकों के साथ विराजमान है, जबकि पांचवें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स 10 मैच में 6 जीत और 4 हार के साथ 12 अंक के साथ पांचवें नंबर पर बनी हुई है।

वहीं प्लेऑफ की रेस से सीएसके का सफर खत्म हो गया है। पांच बार की विजेता बाहर हो चुकी है। वहीं राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का भी सफर लगभग खत्म हो गया है। प्लेऑफ में दोनों टीमों का पहुंचना लगभग असंभव है।

विज्ञापन

आईपीएल 2025 का ताजा पॉइंट्स टेबल

क्रमांक टीम का नाम मैच जीते हारे टाई कोई परिणाम नहीं अंक नेट रन रेट (NRR)
1 मुंबई इंडियंस 11 7 4 0 0 14 +1.274
2 गुजरात टाइटंस 10 7 3 0 0 14 +0.867
3 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 10 7 3 0 0 14 +0.521
4 पंजाब किंग्स 10 6 3 0 1 13 +0.199
5 दिल्ली कैपिटल्स 10 6 4 0 0 12 +0.362
6 लखनऊ सुपर जायंट्स 10 5 5 0 0 10 -0.325
7 कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 0 1 9 +0.271
8 राजस्थान रॉयल्स (बाहर) 11 3 8 0 0 6 -0.780
9 सनराइजर्स हैदराबाद 10 3 7 0 0 6 -1.192
10 चेन्नई सुपर किंग्स (बाहर) 10 2 8 0 0 4 -1.211

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ