IPL 2025: सुपर ओवर को लेकर आया नया नियम, BCCI ने लगाई मुहर
IPL 2025 का आगाज शनिवार से हो रहा है। इस लीग के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने सुपर ओवर को लेकर नया नियम बना दिया है।
Edited By Mohan Kumar

IPL 2025 Super Over
Edited By Mohan Kumar

IPL 2025 Super Over
IPL 2025 Super Over Rule: आईपीएल 2025 का आगाज शनिवार से होने जा रहा है, जहां पहले मैच में रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। इस मैच से पहले बीसीसीआई ने सुपर ओवर को लेकर नया नियम बना दिया है, जिसके तहत सुपर ओवर को पूरा करने के लिए दोनों टीमों के पास अधिकतम एक घंटा होगा।
🚨 SUPER OVER RULES IN IPL. 🚨
– A maximum of one hour will be provided for Super Overs.
– Any number of Super Overs can be played, but within the 1 hour time frame. (Cricbuzz). pic.twitter.com/PiASMBJ8t4
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 22, 2025
बीसीसीआई के इस नियम के तहत एक घंटे में सुपर ओवर तक तक चलता रहेगा, जब तक नतीजा चलता रहेगा। हालांकि, बीसीसीआई को उम्मीद है कि एक घंटे के भीतर टाई मैच खत्म हो जाएगा। इसको लेकर बोर्ड ने कहा, ‘मैच खत्म होने के बाद विजेता का फैसला होने तक जितने चाहें, उतने सुपर ओवर खेले जा सकते हैं। पहला सुपर ओवर मैच खत्म होने के दस मिनट के भीतर शुरू हो जाना चाहिए।
बारिश की स्थिति में सुपर ओवर आईपीएल मैच रेफरी द्वारा निर्धारित समय पर शुरू होगा।’
🚨 SUPER OVER rules in #IPL2025 explained!@vijaymirror‘s report : https://t.co/deohlx9TWL#CricketTwitter #IPL #KKRvsRCB #KKRvRCB pic.twitter.com/1d4WLMfCFi
— Cricbuzz (@cricbuzz) March 22, 2025
बीसीसीआई ने आगे कहा, ‘ यदि पहला सुपर ओवर टाई होता है, तो अगला सुपर ओवर उसके समाप्त होने के पांच मिनट बाद शुरू होना चाहिए। अगर मैच रेफरी को लगता है कि 1 घंटे के समय में सुपर ओवर पूरा नहीं हो पाएगा, तो वह कप्तानों को सूचित कर देगा कि कौन सा ओवर सुपर आखिरी होगा। अगर आखिरी सुपर ओवर में भी नतीजा नहीं निकलता है तो मैच बराबर पर ही खत्म कर दिया जाएगा और दोनों टीमों में पॉइंट्स बांटे जाएंगे।’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: