KKR vs RCB: बदल सकता है टॉस का समय, जानें क्या है बड़ी वजह?

IPL 2025 KKR vs RCB: आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। इस मैच के टॉस का समय बदल सकता है। जिसकी बड़ी वजह भी सामने आ रही है।

IPL 2025 KKR vs RCB

IPL 2025 KKR vs RCB

IPL 2025 KKR vs RCB: आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाला है। ये मुकाबला आज शाम 7:30 बजे कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि मैच के लिए टॉस शाम 7 बजे होगा। हालांकि मैच में टॉस का समय भी बदल सकता है। जिसके पीछे का कारण भी सामने निकलकर आ रहा है।

विज्ञापन

क्यों बदल सकता है टॉस का समय?

दरअसल केकेआर बनाम आरसीबी मैच पर आज बारिश का साया मंडरा रहा है। रात से ही कोलकाता में बारिश देखने को मिल रही है। ग्राउंड को कवर करके रखा गया है। इसके अलावा आज मैच के दौरान भी बारिश की संभावना है। अगर टॉस के दौरान भी बारिश देखने को मिलती है तो फिर टॉस के समय में भी बदलवा किया जा सकता है। अब देखने वाली बात होगी कि टॉस के दौरान कोलकाता का मौसम कैसा रहता है?

विज्ञापन

विज्ञापन

कौन जीतेगा IPL 2025 में आज का मैच?

विज्ञापन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: RCB को लेकर एडम गिलक्रिस्ट का बड़ा बयान, फैंस को नहीं आएगा पसंद!

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार मैच से पहले बारिश की सबसे अधिक संभावना है, शाम 6 बजे बारिश की 16 फीसदी संभावना है। शाम 7 बजे तक बारिश की संभावना सिर्फ 7 फीसदी है। शुक्रवार को लगातार बारिश के कारण दोनों टीमों का अंतिम प्रैक्टिस सेशन रद्द कर दिया गया था । इस सप्ताह की शुरुआत में शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया था।

विज्ञापन

मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?

बारिश के चलते मैच का मजा फैंस के लिए किरकिरा हो सकता है। सोशल मीडिया पर स्टेडियम की वीडियो और तस्वीरें भी सामने आ रही हैं जहां हल्की-हल्की बारिश देखने को मिल रही है। वहीं अगर बारिश के चलते मैच रद्द होता है तो फिर दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ