IPL 2025: शुभमन गिल के साथ नाइंसाफी? दिखाई गजब की कंसिस्टेंसी, फिर भी नहीं मिली सही पहचान

Shubman Gill: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने शुक्रवार को एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसकी हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है।

Shubhman gill

Shubhman gill

Shubman Gill Record: आईपीएल में चमकते सितारों की कोई कमी नहीं है, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो लगातार प्रदर्शन करने के बावजूद भी चर्चा का केंद्र नहीं बन पाते। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल एक ऐसा ही नाम है, जो पिछले कई आईपीएल सीजन से शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, फिर भी उन्हें वह पहचान नहीं मिल पाई है, जिसकी वह हकदार हैं।

विज्ञापन

उन्होंने आईपीएल में पिछले छह सालों में जो कंसिस्टेंसी दिखाई है, वह किसी भी दिग्गज बल्लेबाज से कम नहीं है। आईपीएल के एक सीजन में अगर कोई खिलाड़ी 400 रन बनाता है, तो यह अपने आप में बड़ी बात होती है। लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि गिल ने ऐसा पिछले साल छह साल में हर बार करके दिखाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

गिल ने 2023 में बनाए 890 रन

गिल ने 2023 में जहां 890 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की, वहीं 2022 और 2021 में भी वे टॉप रन स्कोरर्स में शामिल रहे। लेकिन इसके बाद भी उनकी विराट कोहली, रोहित शर्मा, या केएल राहुल जैसी चर्चा नहीं होती। गिल की बैटिंग तकनीक, शांत स्वभाव, और पिच को पढ़ने की समझ उन्हें एक बेहतर बल्लेबाज बनाती है।

हर भूमिका में फिट हैं गिल

यही नहीं, उनका स्ट्राइक रेट भी समय के साथ बेहतर होता गया है। पहले जहां उन्हें केवल क्लासिकल बल्लेबाज माना जाता था, वहीं अब वह पावरप्ले में तेज बैटिंग से लेकर डेथ ओवर्स में शानदार फिनिश तक सब कुछ कर सकते हैं। चाहे टीम संकट में हो या फिर बड़े स्कोर की बात हो, गिल ने हर मोर्च में साबित कर दिया है कि वह किसी भी स्थिति में टीम को संभाल सकते हैं। यही बात उन्हें भविष्य का सुपरस्टार बनाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ