IPL 2025: राशिद खान ने पकड़ा सीजन का बेस्ट कैच, फैंस को नहीं हुआ यकीन
GT vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में राशिद खान ने रनिंग करके एक ऐसा कैच लिया, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।
Edited By Mohan Kumar

Travis Head Rashid Khan
Edited By Mohan Kumar

Travis Head Rashid Khan
Rashid Khan Catch: आईपीएल 2025 में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से मात दी। मैच में गुजरात के स्टार गेंदबाज राशिद खान ने एक ऐसा कैच पकड़ा, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। उन्होंने यहां हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड का असंभव सा कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया। उनका यह कैच सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यह वाकया हैदराबाद की पारी के पांचवें ओवर का है, जहां सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और हेड ने 4.2 ओवर्स में 49 रन जोड़ दिए थे। इस समय गेंदबाजी का मोर्चा प्रसिद्ध कृष्णा ने संभाल रखा था। उनके इस ओवर की तीसरी गेंद पर हेड ने डीप मिडविकेट की तरफ शॉट खेल दिया। लेकिन यहां गेंद ने बैट का ऊपरी किनारा लिया।
Running backward near the boundary with eyes locked on the ball is no easy task, but Rashid pulled off a stunner with that sensational catch, easily one of the best catch of this season!
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) May 2, 2025
यह भी पढ़ें: टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास पर विराट कोहली ने एक साल बाद तोड़ी चुप्पी, कर दिया बड़ा खुलासा
इस दौरान वहां पर फील्डिंग कर रहे राशिद ने गेंद को देखते ही उसकी तरफ भागना शुरू कर दिया। राशिद ने करीब 32 मीटर दौड़ लगाने के साथ गेंद को पकड़ने के लिए स्लाइड किया और फिर उसे दोनों हाथों से लपक लिया। उनके इस कैच को देखकर स्टेडियम में मौजूद फैंस हैरान रह गए।
पावरप्ले में ही हेड जैसे खतरनाक बल्लेबाज का विकेट मिलने के बाद गुजरात की टीम ने मैच में वापसी की। इस विकेट के बाद टीम को लगातार अंतराल पर विकेट मिलते रहे, जहां टीम निर्धारित ओवरों में 186 रन ही बना सकी। टीम के लिए हेड के पार्टनर अभिषेक शर्मा ने 41 गेंदों पर 74 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमें चार चौके और छह छक्के शामिल रहे। हालांकि उन्हें एक बढ़िया पार्टनर नहीं मिला और यही वजह है कि टीम जीत की स्थिति में होने के बाद भी हार गई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: