SRH vs PBKS: महज 28 रन पर खत्म हो जाती अभिषेक शर्मा की पारी, फिर गेंदबाज से हुई ये बड़ी गलती

IPL 2025 SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा की 28 रन पर ही पारी खत्म हो जाती, लेकिन यश ठाकुर की नो बॉल के बाद उनको जीवनदान मिल गया।

SRH vs PBKS

SRH vs PBKS

IPL 2025 SRH vs PBKS: आईपीएल 2025 में बीते दिन 27वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मैच खेला गया। इस मैच में हैदराबाद ने अपनी सीजन-18 की दूसरी जीत हासिल की, जो टीम के लिए बेहद खास रही। पिछले 5 मैचों से फ्लॉप रहने वाले अभिषेक शर्मा ने इस मैच में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया। हालांकि इस मैच में अभिषेक की पारी 28 रन पर खत्म हो जाती, लेकिन फिर गेंदबाज की गलती से उनको जीवनदान मिल गया। इस जीवनदान को अभिषेक ने दोनों हाथों से भुनाया।

विज्ञापन

क्या थी गेंदबाज की वो गलती?

इस मैच में अभिषेक शर्मा ने बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन जब वे 28 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे तब यश ठाकुर की एक गेंद पर उनका कैच पकड़ा गया था। जिसपर पंजाब के खिलाड़ियों ने जश्न मनाना शुरू ही किया था कि अंपायर ने खुशी पर विराम लगा दिया।

विज्ञापन

दरअसल जिस गेंद पर यश ठाकुर को अभिषेक शर्मा की विकेट मिलती वो नो बॉल हो गई थी। जिससे अभिषेक को एक बड़ा जीवनदान मिला। अगली फ्री हिट गेंद पर अभिषेक ने यश ठाकुर को शानदार छक्का लगाया था। इसके बाद अभिषेक ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों को जमकर धोया।

विज्ञापन

अभिषेक ने खेली 141 रन की पारी

अभिषेक शर्मा इस मैच में एक अलग ही अंदाज में दिखे। हालांकि उनको कई जीवनदान भी मिले थे, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ अभिषेक अच्छी किस्मत लेकर बल्लेबाजी करने आए थे। जिसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए पहले 40 गेंदों पर अपना पहला आईपीएल शतक पूरा किया फिर 55 गेंदों पर 141 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन

इस मैच में अभिषेक ने मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के लगाए। उनके बल्ले से 141 रन की पारी के दौरान 14 चौके और 10 शानदार छक्के निकले थे। अभिषेक की इस शानदार मैच विनिंग पारी के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ