---विज्ञापन---

खेल angle-right

RR vs LSG: 3 बल्लेबाजों ने जड़े अर्धशतक, कोई नहीं बन पाया ‘POTM’, जानें किसने मारी बाजी?

IPL 2025 RR vs LSG: आवेश खान ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3 अहम विकेट चटकाए। जिसके चलते आवेश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

---विज्ञापन---

IPL 2025 RR vs LSG: आईपीएल 2025 में बीते दिन डबल हेडर देखने को मिला। जहां पहले मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को मात दी तो वहीं दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराया। एक समय मैच में राजस्थान रॉयल्स का दबदबा था और हर किसी को लग रहा था कि ये टीम इस मैच को आसानी से जीत लेगी, लेकिन ऐसा हो न सका। एलएसजी के गेंदबाजों आखिर में शानदार गेंदबाजी करते हुए न सिर्फ टीम वापसी करवाई बल्कि हारा हुआ मैच भी जिता दिया। इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से 3 बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए थे, लेकिन कोई भी प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बन सका।

यशस्वी, मार्करम और आयुष बदोनी ने लगाए थे अर्धशतक

इस मैच में पहले लखनऊ सुपर जायंट्स को बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था। एलएसजी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए एडेन मार्करम और आयुष बदोनी ने अर्धशतक लगाए। मार्करम ने 66 और बदोनी ने 50 रन की पारी खेली थी। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल ने 74 रन की पारी खेली थी, लेकिन इन तीनों में से कोई भी खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बन सका।

---विज्ञापन---

आवेश खान ने मारी बाजी

इस मैच में एलएसजी के तेज गेंदबाज आवेश खान ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। खासकर आवेश ने जिस तरह से आखिरी के ओवर्स में गेंदबाजी की उससे मैच का रिजल्ट ही बदल गया था। आवेश ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जिसमें यशस्वी जायसवाल की बड़ी विकेट भी शामिल थी। जायसवाल को सटीक यॉर्कर पर आवेश ने बोल्ड किया था। इस शानदार प्रदर्शन के चलते आवेश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

LSG ने 2 रन से जीता मैच

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए थे। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 178 रन ही बना पाई थी और एलएसजी ने 2 रन से मैच को जीत लिया था।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ‘नहीं पता कि हमने क्या गलत किया?’, LSG के खिलाफ मिली हार के बाद निराश पराग ने कही ये बात

---विज्ञापन---
First published on: Apr 20, 2025 06:35 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola