'हम बहुत अच्छा खेल रहे थे, लेकिन', करारी हार पर छलका मोहम्मद रिजवान का दर्द

NZ vs PAK 1st ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान को 73 रनों से हार मिली है. इस हार पर कप्तान मोहम्मद रिजवान का बयान सामने आया ह

Mohammad Rizwan

Mohammad Rizwan

विज्ञापन

पहले वनडे में मिली हार पर पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान ने कहा ‘हम बहुत अच्छा खेल रहे थे, मामला ठीक चल रहा था, लेकिन हमने विकेट खो दिए और हम दबाव में आ गए. हमें सीखने और सुधार करने की ज़रूरत है.’

विज्ञापन

रिजवान ने इस कीवी प्लेयर की तारीफ की

मोहम्मद रिजवान ने कहा ‘हमने बल्लेबाजी में अच्छे इरादे से शुरुआत की, लेकिन अंत में दबाव बन गया. जब आप लक्ष्य के करीब होते हैं, तो दबाव अधिक होता है. 3-4 ओवरों ने गति बदल दी. सुबह पहले पिच पर बल्लेबाजी करना मुश्किल था. चैपमैन ने वास्तव में अच्छा खेला. हमें और सुधार करने की जरूरत है. टॉस का फायदा उठाना होगा. हमारे पास मध्य क्रम में कुछ नए खिलाड़ी हैं, इन परिस्थितियों में खेलना एक अच्छी चुनौती है.

विज्ञापन

मैच का लेखा-जोखा

अगर मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 9 विकेट खोकर 344 रन बनाए थे. मार्क चैपमेन ने 111 गेंदों पर 132 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 6 छक्के शामिल थे. उनके अलावा डेरिल मिचेल ने 76 और मोहम्मद अब्बाज ने 26 गेंदों पर 52 रन ठोके. इसके बाद कीवी टीम के गेंदबाजों ने कमाल की बॉलिंग की. नाथन स्मिथ ने कीवी टीम के लिए  8.1 ओवर में सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. 2 विकेट जैकब डफी को मिले.

विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए बाबर ने बनाए सबसे ज्यादा रन

पाकिस्तान के लिए  बाबर आजम ने 83 गेंदों पर 78 रन बनाए. उनके अलावा दोनों ओपनर अब्दुल्ला शफीक (36) और उस्मान खान ने (39) रनों के साथ बढ़िया शुरुआत दिलाई थी. लेकिन मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज फ्लॉप रहे, सलमान अली आगा ने जरूरी 58 रन बनाए, लेकिन उन्हें किसी और बल्लेबाज का साथ नहीं मिला. लिहाजा पूरी टीम 271 रनों पर सिमट गई.

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन)- निक केली, विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मुहम्मद अब्बास, मिशेल हे (विकेटकीपर), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, विलियम ओरोर्के

विज्ञापन

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन)- अब्दुल्ला शफीक, उस्मान खान, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), सलमान आगा, तैयब ताहिर, इरफान खान, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद अली, आकिफ जावेद

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ