हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'ऐसा लीडर कभी नहीं...' MS Dhoni को लेकर संजीव गोयनका का बड़ा बयान

Sanjiv Goenka On MS Dhoni: लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका का एक इंटरव्यू सामने आया है। जिसमें वे सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Sanjiv Goenka

Sanjiv Goenka On MS Dhoni: आईपीएल 2024 के दौरान केएल राहुल पर भड़कने के बाद से लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका काफी सुर्खियों में रहते हैं। इस बार एलएसजी ने मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को सबसे ज्यादा पैसे खर्च करके खरीदा है। एलएसजी ने पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा है। वहीं अब एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने एक पॉडकास्ट के दौरान टीम इंडिया के सबसे सफल पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

धोनी जैसा कोई नहीं

टीआरएस पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए संजीव गोयनका ने बताया कि, “आप एमएस धोनी को देखिए, मैंने उनके जैसा लीडर कभी नहीं देखा। उनकी सोच और दृष्टिकोण, इस उम्र में एक व्यक्ति कैसे खुद को फिर से बदल सकता है। पथिराना को देखिए, वह एक युवा गेंदबाज है, धोनी ने उसे एक घातक मैचविनर बनने के लिए तैयार किया। वह जानता है कि अपने खिलाड़ियों का कब और कैसे उपयोग करना है और वह उसी के अनुसार सोचता है। ”

ये भी पढ़ें:- नहीं देखा होगा ऐसा रोमांचक मैच! आखिरी गेंद पर मिली जीत, पलट दी हारी हुई बाजी

विज्ञापन

धोनी से हर बार सीखने को मिलता है

आगे संजीव गोयनका ने कहा कि, “जब भी मैं उनसे बात करता हूं, मुझे कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। यह लखनऊ बनाम चेन्नई मैच के दौरान हुआ था। मेरा एक 11 साल का पोता है जो क्रिकेट का दीवाना है। मेरे घर में धोनी ने उसे 5-6 साल पहले क्रिकेट खेलना सिखाया था। वह लगातार उनसे सवाल पूछता रहता था और मैं अपने पोते से कहता था ‘अब उसे छोड़ दो’। धोनी ने जवाब दिया ‘रहने दो, मैं इस बातचीत का आनंद ले रहा हूं।”

5 बार CSK को बनाया चैंपियन

विज्ञापन

एमएस धोनी एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। सीएसके ने धोनी को 4 करोड़ रुपये में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन किया था। धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है।

ये भी पढ़ें:- लड़ाई से है KKR के इस पूर्व खिलाड़ी का पुराना नाता, क्या ‘अपराध’ की मिलेगी सजा?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola