IPL 2025 LSG vs RCB: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत वैसे तो इस सीजन कुछ खास कमाल नहीं कर पाए, लेकिन आखिरी मैच में जिस तरह से उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके शतक लगाया उससे हर कोई पंत का फैन हो गया। शतक लगाने के बाद जिस तरह से पंत ने गुलाटी मारकर सेलिब्रेट किया था वो मंजर देखने लायक था। वहीं ऋषभ पंत की इस शतकीय पारी से टीम के मालिक संजीव गोयनका भी काफी गदगद दिखे, जिसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर खास कैप्शन के साथ पोस्ट शेयर की। जो काफी वायरल हो रही है।
संजीव गोयनका की खास पोस्ट
आरसीबी के खिलाफ आखिरी लीग मैच में ऋषभ पंत के बल्ले से उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक देखने को मिला, जो 7 साल के बाद आया। मैच के दौरान पंत के बल्ले से कमाल के शॉट्स देखने को मिले। पंत ने आरसीबी के गेंदबाजों की पिटाई करते हुए 61 गेंदों पर 118 रन की नाबाद पारी खेली। जिसमें 11 चौके और 8 छक्के शामिल थे। पंत की इस पारी ने टीम के मालिक संजीव गोयनका का भी दिल जीत लिया था, जिसके बाद उन्होंने पंत को लेकर खास पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट के कैप्शन में संजीव गोयनका ने एक शब्द लिखा, जो था ‘Pant’astic!
इस मैच से पहले फ्लॉप थे पंत
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में एलएसजी ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर खरीदा था, लेकिन पूरे सीजन पंत का प्रदर्शन वैसा नहीं रहा। आरसीबी के साथ हुए मैच से पहले पंत के बल्ले से 12 पारियों में महज 148 रन ही निकले थे, लेकिन आखिरी लीग मैच में पंत अपने पुराने अंदाज में दिखे और उन्होंने 118 रन ठोक डाले।
पंत का शतक भी नहीं आया काम
मैच में 227 रन बनाकर भी एलएसजी को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा और कप्तान ऋषभ पंत का शतक भी टीम के काम नहीं आया। आरसीबी की तरफ से कप्तान जितेश शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके पंत के शतक को बेकार कर दिया। जितेश ने इस मैच में 33 गेंदों पर 85 रन की नाबाद पारी खेली।
ये भी पढ़ें:- LSG vs RCB: क्या जितेश शर्मा थे आउट? जानें क्या कहता है मांकड़ का नियम
संबंधित खबरें
T20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
36 mins agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
38 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
1 hr agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
2 hrs agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines