IPL 2025 Virat Kohli: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले बीसीसीआई प्लेयर्स रिटेंशन नियम भी जारी कर चुकी है। जिसके बाद अब चर्चाएं तेज हो गई हैं कि कौन सी टीम अपने किन-किन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। इसके अलावा कुछ पूर्व क्रिकेटर्स भी इस पर अपनी राय देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने विराट कोहली को लेकर एक काफी हैरान कर देने वाला बयान दिया है।
हैरान कर देगा आरपी सिंह का ये बयान
आईपीएल में विराट कोहली लंबे समय से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कोहली आरसीबी के कप्तान भी रह चुके हैं। एक तरह से कहे तो विराट कोहली को आरसीबी की ताकत माना जाता है। वहीं अब मेगा ऑक्शन से पहले ये भी बड़ा सवाल बना हुआ है कि आखिर आरसीबी किन-किन खिलाड़ियों को इस बार रिटेन कर सकती है, लेकिन दूसरी तरफ भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने भी आरसीबी को लेकर आपनी बात सामने रखी है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: कानपुर में बिना बारिश के भी तीसरे दिन क्यों नहीं हो सका मैच, सामने आई सबसे बड़ी वजह
जियो सिनेमा पर बोलते हुए आरपी सिंह ने कहा कि मुझे लगता है इस बार आरसीबी को नई मानसिकता के साथ जाना चाहिए। आरसीबी सिर्फ विराट कोहली को रिटेन करेगी बाकी सभी खिलाड़ियो को रिलीज कर देगी। हालांकि ऑक्शन के दौरान टीम राइट टू मैच के इस्तेमाल से अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खरीद सकती है। क्या रजत पाटीदार आरसीबी के लिए 11 करोड़ रुपये खर्च करेगी? ऐसे खिलाड़ियों के लिए आरसीबी राइट टू मैच का इस्तेमाल करके कम कीमत पर वापस खरीद सकती है।
आईपीएल 2024 में कोहली ने मचाया था धमाल
आईपीएल 2024 में विराट कोहली ने कमाल का प्रदर्शन किया था। आईपीएल 2024 में कोहली ने 15 मैचों में 154 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 741 रन बनाए थे। जिसमें उनके बल्ले से 5 अर्धशतक और एक शतक निकला था। पिछले सीजन विराट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस छोड़ने की अटकलें तेज, इस टीम में हो सकती है एंट्री
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
7 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
12 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
55 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
57 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines