---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2025: रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस छोड़ने की अटकलें तेज, इस टीम में हो सकती है एंट्री

IPL 2025 Rohit Sharma: आईपीएल 2025 से पहले रोहित शर्मा को लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि 'हिटमैन' मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं। जिसके रोहित की दूसरी टीम में एंट्री हो सकती है। हालांकि इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

---विज्ञापन---

IPL 2025 Rohit Sharma: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में काफी सालों से मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए आ रहे हैं। रोहित आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं, उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। वहीं आईपीएल 2024 में रोहित की जगह हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडिया का नया कप्तान बनाया गया था। जिस पर फैंस ने काफी नाराजगी जाहिर की थी। वहीं अब आईपीएल 2025 से पहले अटकलें लगाई जा रही हैं कि रोहित नए सीजन से पहले मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर नई टीम में एंट्री कर सकते हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स में जा सकते हैं रोहित शर्मा

कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के साथ अपना कार्यकाल खत्म करके लखनऊ सुपर जायंट्स में जा सकते हैं। क्योंकि पिछले साल लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन केएल राहुल की कप्तानी बेहद खराब रहा था। इस दौरान एलएसजी के मलिक और केएल राहुल के बीच थोड़ा विवाद भी हो गया था। जिसके बाद से अटकलें लगाई जा रही थी कि एलएसजी भी केएल राहुल को रिप्लेस कर सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- ENG vs AUS: ट्रेविस हेड ने फिर मचाया धमाल, भारतीय दिग्गज का रिकॉर्ड किया चकनाचूर

---विज्ञापन---

हालांकि अगर रोहित शर्मा की एलएसजी में एंट्री होती है तो देखने वाली बात होगी कि क्या उनको टीम का कप्तान बनाया जाता है। बता दें, अभी तक इन सब खबरों पर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन नए सीजन से पहले ये अटकलें अब तेज होती हुई दिखाई दे रही हैं।

---विज्ञापन---

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से ले चुके हैं संन्यास

रोहित शर्मा की कप्तानी में इस बार भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था। भारत को विश्व जिताने के बाद रोहित ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। हालांकि अभी रोहित भारतीय वनडे और टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IRE vs SA: आयरलैंड ने साउथ अफ्रीका पर दर्ज की इतिहास की पहली जीत, 2 बल्लेबाजों ने मचाया ‘कोहराम’

First published on: Sep 30, 2024 07:58 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola