IPL 2025 Retention: आईपीएल 2025 रिटेंशन को लेकर लगभग सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 31 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट बीसीसीआई को सौप देंगी। जिसके बाद तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन-कौन से बड़े नाम मेगा ऑक्शन का हिस्सा होने वाले हैं। क्रिकेट फैंस की नजरें मेगा ऑक्शन पर टिकी हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि किन-किन खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाइजी रिटेन करेगी। जहां कुछ खिलाड़ियों के नाम लगभग कंफर्म हो चुके हैं तो वहीं कुछ बड़े नामों पर सस्पेंस बना हुआ है।
यहां फ्री देखें रिटेंशन लाइव
बीसीसीआई रिटेंशन लिस्ट जमा करने की तारीख 31 नवंबर रखी है। रिटेंशन की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार या सोनी पर देखने को नहीं मिलेगी, बल्कि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा पर होगी। जहां आप फ्री में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। शाम 4:30 बजे से रिटेंशन की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: KKR को लग सकता है तगड़ा झटका, रिटेंशन लिस्ट में मैच विनर खिलाड़ी की नहीं बन रही जगह
इन बड़े खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले कई बड़े खिलाड़ियों को लेकर मीडिया रिपोर्ट सामने आ रही है कि उन खिलाड़ियों को इस बार रिलीज किया जा सकता है। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत, केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर और आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस जैसे बड़े नाम शामिल हैं। अब देखने वाली बात होगी कि क्या सच में ये खिलाड़ी इस बार मेगा ऑक्शन का हिस्सा होने वाले हैं।
6 खिलाड़ियों को रिटने कर सकती है एक फ्रेंचाइजी
मेगा ऑक्शन से पहले हर एक टीम अपने-अपने 6-6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। जिसमें टीम राइट टू मैच कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकती है। आरटीएम में अधिकतम 5 कैप्ड खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा आईपीएल में पहली बार एक नई शुरुआत हो रही है। जिसमें मैच खेलने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को 7.5 लाख रुपये की फीस दी जाएगी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: Mumbai Indians की रडार पर धाकड़ अनकैप्ड खिलाड़ी, बल्ले-गेंद से मचा रहा तबाही
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
6 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
28 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
39 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
45 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines