IPL 2025 RCB vs CSK: आईपीएल 2025 में शनिवार को बड़ा मुकाबला होने जा रहा है, जहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में घरेलू टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगी। इस मैच में सीएसके के पास खोने के लिए कुछ नहीं होगा, क्योंकि वो पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। दूसरी ओर आरसीबी इस मैच में जीत दर्ज करके प्लेऑफ में जगह पक्की करने की दिशा में एक कदम और बढ़ाना चाहेगी। टीम के खाते में इस समय 14 पॉइंट्स हैं और वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है।
ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के मुताबिक, मैच के दिन बेंगलुरु में बारिश और आंधी की संभावना है। बताया जा रहा है कि बारिश की संभावना दिन में 76% और रात में 78% है। बारिश की वजह से ही मैच शुरू होने में भी देरी हो सकती है या संभव है कि इसकी वजह से कम ओवरों का मैच हो। दिन में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि रात में तापमान गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा। दिन में ह्यूमिडिटी का लेवल 63% और रात में 77% रहेगा, जिससे खिलाड़ियों की टेंशन बढ़ने वाली है।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: सूर्यकुमार यादव से 24 घंटे में छिन गई ऑरेंज कैप, इस गेंदबाज के सिर सजी पर्पल कैप
चिन्नास्वामी स्टेडियम की तैयारी
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मैच में बेशक बारिश का साया हो, लेकिन अच्छी बात यह है कि यहां का ड्रेनेज सिस्टम भारत में सबसे बेस्ट है। इसकी वजह से बारिश रुकने के बाद मैदान को 10-15 मिनट में ही खेलने योग्य बना दिया जाता है। इसकी वजह से भारी बारिश के बाद भी मैच को जल्दी से फिर से शुरू किया जा सकता है।
दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
2008 से लेकर अब तक आईपीएल में दोनों टीमों के बीच 34 बार भिड़ंत हुई है, जहां चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा है और उसने 21 मैचों में जीत हासिल हुई है। इसके अलावा आरसीबी के खाते में 12 जीत हैं। इसके अलावा 1 मैच बिना नतीजे के खत्म हुआ है। 2022 सीजन के बाद से दोनों टीमें छह बार भिड़ी हैं, जहां दोनों ने तीन-तीन मैच खेले हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: शुभमन गिल के साथ नाइंसाफी? दिखाई गजब की कंसिस्टेंसी, फिर भी नहीं मिली सही पहचान
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
34 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines