Suryakumar Yadav
विज्ञापन

IPL 2025: सूर्यकुमार यादव से 24 घंटे में छिन गई ऑरेंज कैप, इस गेंदबाज के सिर सजी पर्पल कैप

IPL 2025 में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के साईं सुदर्शन ने सूर्यकुमार यादव से ऑरेंज कैप छीन ली। इस तरह ऑरेंज कैप उनके पास 24 घंटे भी टिक नहीं सकी।

IPL 2025 Orange Cap Purple Cap: आईपीएल 2025 का रोमांच अब आखिरी पड़ाव पर है, जहां ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस काफी ज्यादा दिलचस्प हो गई है। आईपीएल में शुक्रवार तक ऑरेंज कैप पर सूर्यकुमार यादव का कब्जा था, लेकिन अब इसमें बदलाव हुआ है, जहां 24 घंटे के अंदर ही उनसे यह छिनकर गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साईं सुदर्शन के पास चली गई है।

उन्होंने शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 23 गेंदों पर 48 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। उनके नाम अब तक 10 मैचों में 504 रन हैं। वो इस सीजन 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जबकि 475 रनों के साथ सूर्यकुमार दूसरे नंबर पर हैं। बात करें पर्पल कैप की तो यहां प्रसिद्ध कृष्णा 19 विकेट के साथ टॉप पर हैं। इस तरह ऑरेंज और पर्पल कैप दोनों पर ही गुजरात के खिलाड़ियों का कब्जा है।

विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ