दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर ने 22 साल की उम्र में लिया संन्यास, धोनी-कोहली से 70 गुना ज्यादा अमीर

World’s richest cricketer: दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर ने 22 साल की उम्र में ही संन्यास ले लिया था। ये खिलाड़ी विराट कोहली और एमएस धोनी से अमीरी के मामले में कहीं आगे है।

World Richest Cricketer

World’s Richest Cricketer: दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों का जब भी जिक्र होता है तो इनमें सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे सितारों का नाम सामने आता है। हालांकि भारत में एक ऐसा भी घरेलू क्रिकेटर रहा है, जिसने आज तक भारत के लिए प्रतिनिधित्व नहीं किया और ना ही कभी आईपीएल खेला है। लेकिन बावजूद इसके ये खिलाड़ी अमीरी के मामले में धोनी, विराट, सचिन से कहीं आगे है।

विज्ञापन

22 साल की उम्र लिया संन्यास

हम यहां बात कर रहे हैं अरबपति कुमार मंगलम के बेटे आर्यमन बिरला के बारे में। आर्यमन मध्य प्रदेश की ओर से रणजी ट्रॉफी और अन्य टूर्नामेंट खेल चुके हैं। साल 2023 में आर्यमन को आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड में निदेशक के रूप में शामिल किया गया। लेकिन इस पद को संभालने से पहले आर्यमन एक क्रिकेटर के रूप में अपनी पहचान बना चुके थे।

विज्ञापन

ऐसा रहा करियर

साल 1997 में मुंबई में जन्मे आर्यमन मध्य प्रदेश के रीवा चले गए। जहां पर उन्होंने जूनियर सर्किट क्रिकेट में भाग लेना शुरू किया। साल 2017 में उन्होंने मध्य प्रदेश की ओर से उड़ीसा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया। अपने डेब्यू मैच में आर्यमन ने रजत पाटीदार के साथ मिलकर 72 रनों की साझेदारी भी निभाई थी।

विज्ञापन

इसके एक साल बाद आर्यमन ने बंगाल के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में बंगाल ने मनोज तिवारी के दोहरे शतक के दम पर 510/9 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। जिसके जवाब में बिरला ने 189 गेंदों में शानदार 103 रनों की पारी खेलकर मैच ड्रॉ करा दिया था।

बिरला ने उस समय एक इंटरव्यू में कहा था कि प्रदर्शन विश्वास और सम्मान हासिल करना एक अच्छा तरीका है। ऐसे में जब मैंने अच्छा प्रदर्शन किया तो लोग मुझे अलग नजरिए से देखने लगे।

विज्ञापन

साल 2018 में आर्यमन राजस्थान रॉयल्स का भी हिस्सा बने। लेकिन उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं मिल सकी। साल 2019 में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया और बिजनेस में उतर गए।

नेटवर्थ करोड़ों में

आर्यमन की नेटवर्थ सार्वजनिक नहीं है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी संपत्ति 70 हजार करोड़ बताई जाती है।

विज्ञापन

जबकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एमएस धोनी के पास 1 हजार करोड़ की संपत्ति है। वहीं विराट कोहली 1050 करोड़ तो सचिन 1250 करोड़ के मालिक हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ