RCB Predicted Playing XI: आईपीएल 2025 में मंगलवार को लीग स्टेज का आखिरी मैच होने जा रहा है, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। वैसे तो प्लेऑफ के लिए चार टीमें तय हो चुकी हैं, लेकिन आरसीबी के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्वालिफायर 1 स्थान दांव पर लगा है। मंगलवार को अगर आरसीबी मैच जीतने में कामयाब रही तो वह पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में पहुंच जाएगी, वहीं अगर वह मैच हारती है तो उसे फिर मुंबई इंडियंस से एलिमिनेटर मुकाबले में खेलना पड़ेगा। इस मैच के लिए एक नजर डालते हैं आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन पर।
RCB में हो सकते हैं बदलाव
मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए रजत पाटीदार की अगुवाई वाली टीम को कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। जैकब बेथेल और लुंगी एनगिडी अब उपलब्ध नहीं होंगे, जबकि जोश हेजलवुड और ब्लेसिंग मुजरबानी बाकी टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल हो गए हैं। कप्तान पाटीदार पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं, साथ ही टिम डेविड के चोटिल होने के चलते टीम में एक और बदलाव की जरूरत है। इसको देखते हुए टीम को टीम सीफर्ट या लियाम लिविंगस्टन में से किसी एक को चुनना पड़ेगा।
हेजलवुड अब भी बेस्ट गेंदबाज
टीम के लिए तीन मैच मिस करने के बावजूद हेजलवुड अभी भी आरसीबी के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। और अगर वह उपलब्ध हैं, तो उन्हें तुरंत टीम में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने मौजूदा सीजन में 10 मैचों में 17 की औसत से 18 विकेट लिए हैं। अगर वह सिलेक्शन के लिए फिट नहीं हैं तो टीम ब्लेसिंग को चुन सकती है। इस तेज गेंदबाज ने 118 टी-20 मैचों में 127 विकेट लिए हैं, जिससे वह विपक्षी टीम को चौंका सकते हैं।
लखनऊ के खिलाफ ऐसी हो सकती है आरसीबी की प्लेइंग इलेवन- फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम सीफर्ट, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, ब्लेसिंग मुजरबानी, सुयश शर्मा।
इम्पैक्ट सब: लियाम लिविंगस्टोन।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड में किसे करनी चाहिए नंबर चार पर बैटिंग, सहवाग ने लिया इस खिलाड़ी का नाम
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
55 mins agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
1 hr ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
10 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
11 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
12 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
13 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines