IND vs ENG: इंग्लैंड में किसे करनी चाहिए नंबर चार पर बैटिंग, सहवाग ने लिया इस खिलाड़ी का नाम

IND vs ENG: विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद टीम मैनेजमेंट के सामने नंबर चार पर बैटिंग करने के लिए परफेक्ट खिलाड़ी तलाशने की टेंशन है। इसको लेकर अब वीरेंद्र सहवाग ने इंटरेस्टिंग नाम सुझाया है।

Shubman Gill Rishabh Pant

Shubman Gill Rishabh Pant

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज की शुरुआत 20 जून से होने जा रही है। इस सीरीज से पहले भारत के दो दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट से रिटायरमेंट ले ली है, जिससे टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रोहित के ना रहने पर टीम को फिलहाल ओपनिंग की टेंशन तो नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि टीम में पहले ही केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी मौजूद है। लेकिन विराट के गैरमौजूदगी में टीम मैनेजमेंट के सामने नंबर चार को लेकर टेंशन है।

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है और विराट के संन्यास के बाद यह सवाल उठ रहा है कि इस दौरे के लिए नंबर 4 पर कौन बैटिंग करेगा। इस सवाल के जवाब में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने इंटरेस्टिंग नाम सुझाया है। उनके मुताबिक, इस पोजीशन पर शुभमन गिल या करुण नायर नहीं बल्कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मौका मिलना चाहिए।

विज्ञापन

टीम में बहुत सारे ओपनर हैं- सहवाग

‘क्रिकबज’ पर बात करते हुए सहवाग ने कहा, ‘देखिए, सबसे पहले तो बहुत सारे ओपनर हैं। शुभमन गिल ओपन करते हैं, यशस्वी जायसवाल ओपन करते हैं, साई सुदर्शन ओपन करते हैं, केएल राहुल ओपन करते हैं। टीम में अभिमन्यु ईश्वरन भी हैं, हालांकि शायद उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका न मिले। लेकिन गिल, जायसवाल, सुदर्शन और केएल राहुल में प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने की क्षमता है।’

विज्ञापन

हमारे पास तीन सलामी बल्लेबाज हैं- सहवाग

सहवाग ने आगे कहा, ‘आप निश्चित रूप से केएल राहुल को खिलाना चाहेंगे। जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन किया है। शुभमन गिल कप्तान हैं, वह निश्चित रूप से खेलेंगे। इसलिए हमारे पास पहले से ही तीन सलामी बल्लेबाज हैं। और अगर सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं, तो कप्तान निश्चित रूप से उन्हें भी मौका देना चाहेंगे। आखिरकार, वह उनके सबसे अच्छे दोस्त भी हैं या यूं कहें कि उनके ओपनिंग पार्टनर हैं। आप किसी खिलाड़ी को तब बेहतर तरीके से समझ पाते हैं, जब आप उनके साथ खेल चुके होते हैं।’

सहवाग ने सुझाव दिया कि अगर गिल और जायसवाल ओपनिंग करते हैं, तो सुदर्शन को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए और ऋषभ पंत को नंबर 4 पर आना चाहिए। नंबर चार स्लॉट के लिए लड़ाई अभी जारी है। जो भी इंग्लैंड के खिलाफ नंबर चार पर खेलता है और रन बनाता है, वह भविष्य के लिए उस स्थान को शायद सील कर देगा। मेरे विचार से गिल और जायसवाल को ओपनिंग करनी चाहिए। साई सुदर्शन को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करनी चाहिए और ऋषभ पंत को नंबर चार पर आना चाहिए।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ