IPL 2025: मेगा ऑक्शन में RCB से हो गई भारी चूक! टूट सकता है ट्रॉफी जीतने का सपना

IPL 2025 RCB: आईपीएल 2025 से पहले अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टेंशन बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। मेगा ऑक्शन में जिस खिलाड़ी पर आरसीबी ने 11.50 करोड़ रुपये खर्च किए, वो अब बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहा है।

IPL 2025 RCB

IPL 2025 RCB

IPL 2025 RCB: आईपीएल 2025 का आगाज 21 मार्च से होगा। नए सीजन के लिए इस बार सभी टीमों ने मेगा ऑक्शन में शानदार खिलाड़ियों को खरीदा हैं। इस बार बहुत सारे खिलाड़ियों की टीमें भी बदल गई हैं। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस बार मेगा ऑक्शन में इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा जताया है, लेकिन अब इंग्लैंड के खिलाड़ियों की खराब फॉर्म आरसीबी के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन

क्या RCB ने किया घाटे का सौदा?

इन दिनों भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के अभी तक तीन मैच हो चुके हैं। जिसमें से 2 भारत और 1 इंग्लैंड ने जीता है। इन तीनों ही मैचों में इंग्लैंड के सलामी विस्फोटक बल्लेबाज फिल सॉल्ट का बेहद खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। अभी तक खेले गए तीन मैचों में से किसी भी मैच में सॉल्ट डबल डिजिट में स्कोर नहीं बना पाए हैं।

विज्ञापन

तीसरे मैच में फिल सॉल्ट के बल्ले से महज 7 रन निकले थे। अभी तक इस सीरीज में सॉल्ट बल्लेबाजी करते हुए महज 9 रन ही बना पाए हैं। जो नए आईपीएल सीजन से पहले अब आरसीबी की टेंशन को बढ़ा रहा है।

विज्ञापन

RCB ने खर्च किए 11.50 करोड़ रुपये

पिछले सीजन फिल सॉल्ट को कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए देखा गया था। जिसमें उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया, लेकिन फिर भी केकेआर ने इस खिलाड़ी को रिलीज कर दिया था।

विज्ञापन

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने फिल सॉल्ट पर भरोसा जताया। आरसीबी ने इस खिलाड़ी को 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा है, लेकिन अगर नए सीजन में भी फिल सॉल्ट का प्रदर्शन ऐसा ही रहता है तो आरसीबी का पहला खिताब जीतने का सपना एकबार फिर से टूट सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ