IND vs ENG: वरुण चक्रवर्ती के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, 5 विकेट भी नहीं आए काम

India vs England 3rd T20I: भारतीय टीम को तीसरे टी20 मैच में इंग्लैंड ने 26 रन से हराया। इस मैच में 5 विकेट लेने के बाद भी वरुण चक्रवर्ती के नाम एक शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड जुड़ गया।

varun chakravarthy

varun chakravarthy

India vs England 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला गया। जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच को इंग्लैंड ने 26 रन से जीत लिया था, इस सीरीज में ये इंग्लैंड की पहली जीत है। तीसरे मैच में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने एक बार फिर से कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। हालांकि, 5 विकेट लेने के बाद भी वरुण के नाम इस मैच में एक शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड जुड़ गया।

विज्ञापन

क्या है वो शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड?

तीसरे मैच में भी वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी की। इस मैच में वरुण ने गेदंबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते वरुण को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया लेकिन टीम इंडिया मैच हार गई।

विज्ञापन

अब वरुण चक्रवर्ती दुनिया के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट 2 बार 5 विकेट हॉल लिए और दोनों पर टीम को हार का सामना करना पड़ा। सबसे पहले वरुण ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में 5 विकेट लेने का कारनामा किया था, तब भी भारतीय टीम को शिकस्त मिली थी।

विज्ञापन

2-1 पर पहुंची सीरीज

तीसरे मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 171 रन बनाए थे। इंग्लैंड की तरफ से बेन डकेट ने सबसे ज्यादा 51 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा लियाम लिविंगस्टोन ने 24 गेंदों पर 43 रन बनाए थे। वहीं भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए वरुण चक्रवर्ती ने 5, हार्दिक पांड्या ने 2, रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

विज्ञापन

इसके बाद 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 145 रन बना पाई। भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 40 रन की पारी खेली। इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 24 रन बनाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ