IPL 2025 RCB Captain: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नए कप्तान को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही है। आईपीएल 2024 में आरसीबी की कप्तानी करने वाले फाफ डु प्लेसिस अब टीम का हिस्सा नहीं है। दूसरी तरफ फ्रेंचाइजी ने भी अभी तक नए कप्तान का ऐलान नहीं किया है। सोशल मीडिया पर फैंस की बीच चर्चा चल रही है कि विराट कोहली को एक बार फिर से टीम का कप्तान बनाना चाहिए। वहीं अब एक खिलाड़ी का नाम सामने निकलकर आ रहा है जो आरसीबी का नया कप्तान बन सकता है।
RCB के पास अच्छा ऑप्शन
अभी तक आरसीबी के नए कप्तान के रूप में विराट कोहली का नाम ही सबसे आगे चल रहा है। हालांकि अभी कुछ तय नहीं हो पाया है। इसके अलावा क्रुणाल पांड्या को आरसीबी के नए कप्तान के रूप में देखा जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने इस बार क्रुणाल को रिलीज कर दिया था।
जिसके बाद मेगा ऑक्शन में क्रुणाल पर आरसीबी ने भरोसा जताया। आरसीबी ने मेगा ऑक्शन में क्रुणाल 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा है, लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि न विराट कोहली और न क्रुणाल पांड्या बल्कि ये तीसरा खिलाड़ी आरसीबी का नया कप्तान बन सकता है।
ये भी पढ़ें;- IPL 2025: ऐसी हो सकती है RCB की बेस्ट प्लेइंग इलेवन, टॉप-ऑर्डर में ये धुरंधर
भुवनेश्वर कुमार बन सकते हैं कप्तान
पिछले 11 सालों से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इस बार आरसीबी का हिस्सा है। मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने भुवी को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। जिसके बाद अब भुवनेश्वर को भी नए कप्तान के रूप में देखा जा रहा है।
आईपीएल में पहले भी भुवनेश्वर कप्तानी कर चुके हैं। अगर विराट कोहली कप्तान बनने से इनकार कर देते हैं तो फिर हो सकता है फ्रेंचाइजी भुवनेश्वर कुमार को आरसीबी का नया कप्तान बना दें। हालांकि इसको लेकर अभी तक फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें;- कौन हैं वेंकट दत्ता? जिनके साथ बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु करने जा रही हैं शादी
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
46 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines