IPL 2025 के फिर से शुरू होने से पहले RCB को मिला बड़ा बूस्ट, टीम से जुड़ा धाकड़ बल्लेबाज
IPL 2025 के फिर से शुरू होने से पहले RCB को बड़ा बूस्ट मिला है, जहां टीम में धाकड़ बल्लेबाज की वापसी हुई है।
Edited By Mohan Kumar

RCB
Edited By Mohan Kumar

RCB
Tim David IPL 2025: आईपीएल 2025 की एक बार फिर से 17 मई से शुरुआत हो रही है। इस लीग के दोबारा शुरू होने के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को बड़ा बूस्ट मिला है, जहां टीम में धाकड़ बल्लेबाज टिम डेविड की वापसी हुई है। डेविड अब रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, लियाम लिविंगस्टन और फिल साल्ट जैसे खिलाड़ियों के साथ टीम में शामिल होंगे, जो आरसीबी को अपना पहला आईपीएल खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे।
भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते आईपीएल 2025 के स्थगित होने की वजह से कई विदेशी खिलाड़ियों को घर वापस लौटना पड़ा था। इसमें टिम और आरसीबी टीम के अन्य सदस्य शामिल हैं, जो पिछले शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के लिए लखनऊ में थे। डेविड ने इस सीजन आरसीबी के लिए मिडिल ऑर्डर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और टीम की जरूरत के हिसाब से रन बनाए हैं।
– Phil Salt. ✅
– Tim David. ✅
– Romario Shephard. ✅
– Liam Livingstone. ✅
– Jacob Bethell. ✅
– Lungi Ngidi. ✅
– Josh Hazelwood is Coming as well.RCB’s big overseas players joined the team for the remainder of IPL 2025 – RCB NOW IS IN FULL FORCE. 🔥🥶 pic.twitter.com/XZ2Ejvc1uD
— Tanuj (@ImTanujSingh) May 15, 2025
आईपीएल 2025 के 11 मैचों में अब तक डेविड ने नाबाद 50 रन की बेस्ट पारी के साथ 186 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 93 का रहा है जबकि स्ट्राइक रेट 194 का है। दिलचस्प बात यह है कि अगली बार जब वह आरसीबी के लिए मैदान पर उतरेंगे तो यह आईपीएल में उनका 50वां मैच होगा।
दूसरी ओर, रोमारियो और लिविंगस्टन की वापसी से भी आरसीबी को बढ़ावा मिला है। हालांकि, फ्रेंचाइजी अभी भी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और लुंगी एनगिडी की वापसी को लेकर चिंतित है। हेजलवुड कंधे की चोट से उबर रहे हैं, जबकि एनगिडी का प्लेऑफ में खेलना अभी भी संदिग्ध है क्योंकि उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए प्रोटियाज टीम में शामिल किया गया है।
हेजलवुड ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है और अब तक 18 विकेट झटके हैं। उनके न होने से आरसीबी की पहली आईपीएल खिताब जीतने की संभावनाओं पर असर पड़ सकता है। आरसीबी लीग के फिर से शुरू होने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ घरेलू मैच से आगाज करेगी, जिसमें जीत से उसकी प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाएगी। दूसरी ओर, केकेआर की हार से प्लेऑफ में जगह बनाने की उनकी संभावनाएं खत्म हो जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: