IPL 2025

IPL 2025: BCCI के सामने 'झुका' ये देश, 7 टीमों की हो गई बल्ले-बल्ले

IPL 2025: आईपीएल 2025 के बाकी बचे मैच खेलने के लिए अब साउथ अफ्रीका के सभी खिलाड़ी भारत वापस लौटेंगे। जिससे 7 टीमों की टेंशन कम होती हुई दिखाई दे रही है।

IPL 2025: आईपीएल 2025 फिर से शुरू होने जा रहा है। 17 मई को आरसीबी और केकेआर के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच इस टूर्नामेंट को 9 मई को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। ऐसे में विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने देश वापस लौट गए थे। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों के वापस आईपीएल 2025 में लौटने पर संशय बना हुआ था जो अब साफ हो चुका है।

विज्ञापन

बीसीसीआई ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका से बात की और उनको मना लिया, जिसका बाद साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी आईपीएल 2025 के बाकी बचे मैच खेलते हुए दिखने वाले हैं। ऐसे में अब 7 टीमों की टेंशन कम होती हुई दिखाई दे रही है। अब आईपीएल 2025 के फाइनल मैच तक साउथ अफ्रीका के सभी खिलाड़ी भारत में ही रहेंगे। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 3 जून को खेला जाएगा। अफ्रीका के 20 खिलाड़ी आईपीएल 2025 का हिस्सा है।

विज्ञापन

वीडियो में देखें पूरी जानकारी….

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ