IPL 2025: RCB को लगा बड़ा झटका! स्टार खिलाड़ी के बाकी मैच खेलने पर बना संशय

IPL 2025: प्लेऑफ से पहले अब आरसीबी को एक बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। कप्तान रजत पाटीदार इंजरी के चलते बाकी बचे मैचों से बाहर हो सकते हैं।

IPL 2025 RCB

IPL 2025 RCB

IPL 2025: आईपीएल 2025 की फिर से शुरुआत 17 मई से होने जा रही है। 9 मई को भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते सीजन-18 को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है। वहीं अब आरसीबी को एक बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

रजत पाटीदार हो सकते हैं बाहर

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के अब आईपीएल 2025 के बाकी बचे मैचों में खेलने पर संशय बना हुआ है। रजत को सीएसके के साथ खेले गए मैच के दौरान उंगली में चोट लग गई थी, जिसको सही होने में काफी समय लग सकता है।

विज्ञापन

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक को रजत को ठीक होने में काफी समय लगेगा और वह इंग्लैंड दौरे के लिए भारत ए टीम में भी जगह नहीं बना पाएंगे। अब यह देखना बाकी है कि वह आईपीएल में खेलना जारी रखते हैं या नहीं। अगर सीमा पर तनाव के कारण आईपीएल को एक सप्ताह के लिए निलंबित नहीं किया जाता, तो समझा जाता है कि पाटीदार कम से कम अगले दो मैचों में आरसीबी के लिए नहीं खेलते।

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक पाटीदार को अपनी उंगली की सुरक्षा के लिए स्प्लिंट पहनने की सलाह दी गई है, आने वाले दिनों में उनकी चोट का फिर से आकलन किया जाएगा। वहीं उन्हें टीम के अभ्यास सत्र में बल्लेबाजी करने से मना किया गया है।

दूसरे पायदान पर आरसीबी

आरसीबी इस कमाल की लय में दिखाई दी है। आरसीबी ने 11 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम ने 8 मैचों में जीत हासिल की है जबकि 3 मैचों में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल 16 अंक के साथ आरसीबी पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर बनी हुई है। यहां से एक जीत के साथ आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ