IPL 2025
विज्ञापन

IPL 2025: नूर अहमद की बादशाहत खत्म, पर्पल कैप पर इस गेंदबाज का हुआ कब्जा, पूरन के सिर सज रही ऑरेंज कैप

IPL 2025: पर्पल कैप पर से नूर अहमद की बादशाहत खत्म हो गई है। हालांकि, ऑरेंज कैप निकोलस पूरन के सिर की शोभा अभी भी बढ़ा रही है।

IPL 2025 Purple Cap: आईपीएल 2025 में शनिवार को दो बड़े मुकाबले खेले गए। पहले मैच में गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया, तो दूसरे मुकाबले में लखनऊ के नवाबों ने राजस्थान रॉयल्स को पटखनी दी। इन दो मैचों के बाद पर्पल कैप पर जारी नूर अहमद की बादशाहत भी खत्म हो गई है। प्रसिद्ध कृष्णा ने दिल्ली के खिलाफ चार विकेट लेते हुए पर्पल कैप को अपने नाम कर लिया है। प्रसिद्ध के नाम अब 7 मैचों में 14 विकेट दर्ज हो गए हैं। वहीं, कुलदीप 12 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

हालांकि, ऑरेंज कैप पर अभी निकोलस पूरन का दबदबा बरकरार है। पूरन ने इस सीजन अभी तक खेले 8 मैचों में 368 रन ठोके हैं। पूरन को कड़ी टक्कर गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन से मिल रही है। सुदर्शन 7 मैचों में 365 रन जड़ चुके हैं और पूरन से सिर्फ तीन रन पीछे चल रहे हैं। वहीं, इस रेस में अब जोस बटलर भी आ गए हैं और उनके नाम 7 मैचों में 315 रन हैं। यशस्वी जायसवाल 307 रनों के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ