IPL 2025 PBKS vs RR: आईपीएल 2025 में बीते दिन पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लांपुर में मुकाबला खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 50 रन से हराकर सीजन-18 की दूसरी जीत हासिल की। वहीं इस मैच की आखिरी गेंद पर नो बॉल को लेकर थोड़ा ड्रामा होता हुआ दिखाई दिया। जिसके चलते मैच कुछ देर के लिए रुक गया था, हालांकि राजस्थान मैच जीत चुकी थी।
रियान पराग की वजह से हुआ ड्रामा
दरअसल नियमानुसार फील्डिंग टीम को 30 गज के घेरे में 4 खिलाड़ियों को रखना पड़ता है। वहीं इस मैच का आखिरी ओवर राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने डाला था, इस ओवर की आखिरी गेंद पर राजस्थान रॉयल्स के 3 खिलाड़ी को 30 गज के घेरे में थे, जबकि चौथा खिलाड़ी बाहर था और वो चौथा खिलाड़ी रियान पराग थे। जिसके बाद अंपायर्स से राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों को बातचीत करते हुए देखा गया। वैसे तो ये नो बॉल होनी चाहिए थी, लेकिन बाद में अंपायरों ने इसको नो बॉल नहीं दिया। हालांकि इस नो बॉल से दोनों टीमों में से किसी को भी कोई फर्क नहीं पड़ता।
पंजाब को मिली सीजन-18 की पहली हार
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए थे। इस दौरान बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की तरफ से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 67 रन की पारी खेली थी, जिसमें उनके बल्ले से 3 चौके और 5 छक्के निकले थे। इसके अलावा रियान पराग ने 43 रन और कप्तान संजू सैमसन ने 38 रन की पारी खेली थी। वहीं पंजाब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटका थे।
206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही थी और टीम को पहले ही ओवर में 2 बड़े झटके लगे थे। जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में पंजाब किंग्स को प्रियांश आर्य और श्रेयस अय्यर के रूप में 2 बड़े झटके दिए थे। जिसके चलते लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना पाई थी।
पंजाब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए नेहाल वढेरा ने सबसे ज्यादा 61 रन की पारी खेली थी, तो वहीं राजस्थान रॉयल्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 25 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा महीश तीक्षाणा ने 2 विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ग्लेन मैक्सवेल पर भड़के संजय मांजरेकर? इस अंदाज में की तीखी आलोचना
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, MI ने अफवाहों पर लगाया विराम
11 mins agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
7 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines