---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2025: ग्लेन मैक्सवेल पर भड़के संजय मांजरेकर? इस अंदाज में की तीखी आलोचना

IPL 2025 PBKS vs CSK: ग्लेन मैक्सवेल को उनकी खराब बल्लेबाजी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने ट्रोल किया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैक्सवेल ने 30 रन बनाए थे।

---खबर नीचे जारी है---

IPL 2025 PBKS vs CSK: आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के हाथों अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में पंजाब की बल्लेबाजी थोड़ी कमजोर दिखाई दी। पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने पंजाब को कप्तान अय्यर और प्रियांश आर्य के रूप में 2 बड़े झटके दे दिए थे, जिससे पंजाब की टीम आखिर तक उभर नहीं पाई थी। हालांकि इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने थोड़ी उम्मीदें जरूर जगाई थी लेकिन मैक्सवेल भी 21 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के के साथ 30 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं इस मैच के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर को ग्लेन मैक्सवेल की आलोचना करते हुए देखा गया।

संजय मांजरेकर ने की मैक्सवेल की आलोचना

ग्लेन मैक्सवेल की बल्लेबाजी देखकर संजय मांजरेकर ने कहा हैली का धूमकेतु सूर्य की परिक्रमा करता है और पृथ्वी से हर 75 साल में एक बार दिखाई देता है। ठीक उसी तरह, ग्लेन मैक्सवेल 75 खेलों में से एक अच्छा मैच खेलते हैं। इसे आखिरी बार 1986 में देखा गया था, और अब इसे 2061 में देखा जाएगा। बल्लेबाजी में मैक्सवेल के साथ भी यही स्थिति है। ग्लेन मैक्सवेल क्रिकेट के हैली धूमकेतु हैं।”

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: अश्विन के यूट्यूब चैनल पर CSK प्लेयर्स की आलोचना से नाराज स्टेफिन फ्लेमिंग, कह दी बड़ी बात

बल्ले से बुरी तरह फ्लॉप हो रहे मैक्सवेल

मैक्सवेल के लिए आईपीएल 2024 भी बेहद खराब रहा था, जिसके चलते आरसीबी ने इस ऑलराउंडर को मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था। वहीं अब आईपीएल 2025 में भी मैक्सवेल का प्रदर्शन बेहद खराब देखने को मिल रहा है। 4 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए मैक्सवेल अभी तक महज 37 रन ही बना पाए हैं, जिसमें से 30 रन उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाए।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

इसके अलावा गेंदबाजी में जरूर मैक्सवल ठीकठाक प्रदर्शन कर रहे हैं, अभी तक इस सीजन मैक्सवेल 2 विकेट चटका चुके हैं, जिसमें से एक बार ऋषभ पंत और एक बार शुभमन गिल को आउट किया था।

ये भी पढ़ें:- RR vs PBKS: इन 2 गेंदों में पलट गया था पूरा मैच, पंजाब किंग्स ऐसी हार गई जीती हुई बाजी

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 06, 2025 09:36 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola