IPL 2025 PBKS vs RCB: आईपीएल 2025 में बीती रात क्वालीफायर 1 पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच को जीतकर जीतकर आरसीबी ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं पंजाब किंग्स को एलिमिनेटर जीतने वाली टीम से क्वालीफायर 2 में खेलना होगा। आरसीबी के खिलाफ पंजाब की बेहद खराब बल्लेबाजी देखने को मिली। जिसक तरह से पंजाब ने बल्लेबाजी की शुरुआत की थी लग रहा था कि 200 का आंकड़ा पार कर लेगी, लेकिन आरसीबी की खतरनाक गेंदबाजी के सामने पंजाब के बल्लेबाज धराशाही हो गए थे। जिसके चलते टीम महज 101 रन पर ही सिमट गई थी।
8 बल्लेबाज नहीं छू पाए थे दहाई का आंकड़ा
पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी की बेहद खतरनाक गेंदबाजी देखने को मिली। जोश हेजलवुड ने भी इस मैच में साबित कर दिया कि आखिर क्यों उनका इतना इंतजार हो रहा था। इस मैच में पंजाब के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे। जिसमें प्रियांश आर्य (7 रन), जोश इंग्लिस (4 रन), श्रेयस अय्यर (2 रन), नेहाल वढेरा (8 रन), शशांक सिंह (3 रन), मुशीर खान (0), हरप्रीत बरार (4 रन) और काइल जैमीसन (0) शामिल रहे।
जोश हेजलवुड-सुयश शर्मा ने झटके 3-3 विकेट
इस मैच में आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जोश हेजलवुड ने 3.1 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा सुयश शर्मा ने 3 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। जिसके चलते सुयश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। वहीं यश दयाल ने 2 और भुवनेश्वर-शेफर्ड ने 1-1 विकेट हासिल किया था।
फिल सॉल्ट ने खेली थी 56 रन की पारी
भले ही आरसीबी के सामने मात्र 102 रन का लक्ष्य था, लेकिन फिल सॉल्ट के खेलने का अंदाज वही रहा। सॉल्ट ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों पर 56 रनों की नाबाद पारी खेली थी। जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। विराट कोहली इस मैच में 12 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके अलावा कप्तान रजत पाटीदार 15 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
ये भी पढ़ें:- PBKS vs RCB: क्वालीफायर-1 हारने के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान, मैच गंवाने की बताई असली वजह
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
10 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines