PBKS vs RCB: क्वालीफायर-1 हारने के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान, मैच गंवाने की बताई असली वजह

PBKS vs RCB: आरसीबी ने पंजाब किंग्स को पहले क्वालीफायर में हराकर फाइनल में एंट्री मार ली है। हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान सामने आया है।

IPL 2025 - 2025-05-29T222706.736
विज्ञापन

PBKS vs RCB:: 29 मई को आईपीएल 2025 का पहला क्वालीफायर पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। मुकाबले को आरसीबी ने अपने नाम करते हुए फाइनल में जगह बना ली। इस मैच में पंजाब के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था। यही वजह रही कि पंजाब की टीम 101 रनों पर ही सिमट गई। अब पंजाब को एलिमिनेटर की विजेता टीम से क्लालीफायर 2 खेलना होगा। हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ा बयान दिया।

श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान आया सामने

पंजाब की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि भूलने वाला दिन नहीं है, लेकिन ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाना होगा। हमने पहली पारी में बहुत सारे विकेट खो दिए। वापस जाकर अध्ययन करने के लिए बहुत कुछ है। ईमानदारी से कहूं तो मैं अपने फैसलों पर संदेह नहीं कर रहा हूं। हमने जो भी प्लानिंग की मुझे लगता है कि वह सही थी। बस हम मैदान पर इसे अंजाम नहीं दे पाए। गेंदबाजों को भी दोष नहीं दे सकते, क्योंकि यह बचाव करने के लिए कम स्कोर था। हमें अपनी बल्लेबाजी पर काम करना होगा।

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी पंजाब की टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरें प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने निराश किया। पंजाब को पहला झटका 1.2 ओवर में लगा, जब प्रियांश 5 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पंजाब ताश के पत्तों की तरह ढह गई। प्रभसिमरन सिंह 18, जोश इंग्लिस 4, श्रेयस अय्यर 2, नेहाल वढेरा 8, मार्कस स्टोयनिस 26, शशांक सिंह 3 और मुशीर खान 0 रन पर चलते बने। पंजाब 14.1 ओवर में 101/10 रन बनाकर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। आरसीबी ने 10 ओवर में ही 106/2 रन बनाकर फाइनल में एंट्री मार ली। आरसीबी की ओर से फिल्प साल्ट ने 27 गेंदों में 56 रनों की शानदार पारी खेली।

 

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ