हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

PBKS vs MI: फाइनल में RCB से भिड़ंत को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, खिलाड़ियों का दिया खास मैसेज

PBKS vs MI: मुंबई इंडियंस को हराकर पंजाब किंग्स फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल में पंजाब का सामना आरसीबी से होगा। फाइनल मैच को लेकर श्रेयस ने पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों को खास मैसेज दिया है।

श्रेयस अय्यर (X/@mufaddal_vohra)
विज्ञापन

IPL 2025 PBKS vs MI: आईपीएल को इस बार नया चैंपियन मिलने वाला है, क्योंकि फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होने वाला है। इन दोनों टीमों ने आज तक आईपीएल का खिताब नहीं जीता है, ऐसे में पहली बार किसी एक टीम का सपना पूरा होने वाला है। क्वालीफायर 1 में भी इन दोनों ही टीमों की भिड़ंत हुई थी, तब आरसीबी ने जीत हासिल करके फाइनल में जगह पक्की कर ली थी। वहीं अब पंजाब किंग्स ने क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। वहीं आरसीबी के साथ होने वाले फाइनल मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने सभी खिलाड़ियों को खास मैसेज दिया है।

फाइनल को लेकर क्या बोले अय्यर?

मुंबई इंडियंस पर जीत के बाद आरसीबी के साथ 3 जून को होने वाले फाइनल से पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा “मैं अभी बस उस पल में रह रहा हूँ, मैं इस पल को संजोना चाहता हूँ, ड्रेसिंग रूम में जाकर अपनी टीम के साथ जश्न मनाना चाहता हूँ कि हम फाइनल में पहुंच गए हैं, लेकिन मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि काम आधा हो चुका है, इसलिए फाइनल के बारे में ज्यादा नहीं सोचूंगा। बस वर्तमान क्षण में रहें, तरोताजा हो जाएं, आराम करें, कल के खेल से पहले मालिश करवाएं और अच्छी मानसिकता में रहें।”

प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने के बाद उन्होंने कहा “मुझे ऐसे बड़े मौके पसंद हैं। मैं हमेशा खुद से और टीम में अपने साथियों से कहता हूं कि जितना बड़ा मौका होगा, आप उतने ही शांत रहेंगे, आपको बड़े नतीजे मिलेंगे। आज एक सही उदाहरण था जहां मैं वहां जोर-जोर से पसीना बहाने के बजाय अपनी सांसों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहा था। जैसा कि मैंने खेल से ठीक पहले उल्लेख किया था कि सभी खिलाड़ियों को मुखर होने और पहली गेंद से ही इरादा दिखाने की जरूरत है। यह सिर्फ इतना है कि वे शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए, लेकिन इरादा शानदार था और यहां तक कि मेरे लिए भी, मुझे कुछ समय लेना पड़ा। दूसरे छोर से बल्लेबाज काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे।”

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर ने खेली मैच विनिंग पारी

इस मैच में श्रेयस अय्यर ने कप्तानी भरी पारी खेली। अय्यर आरसीबी के खिलाफ क्वालीफायर 1 में रन नहीं बना पाए थे, लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ अय्यर अलग ही अंदाज में दिखे। उन्होंने 41 गेंदों पर नाबाद 87 रनों की पारी खेली थी, इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 8 छक्के लगाए थे। अब टीम और फैंस को उनसे फाइनल में भी ऐसी ही शानदार पारी की उम्मीद होगी।

ये भी पढ़ें:- PBKS vs MI: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, मुंबई के साथ आईपीएल में पहली बार हुआ ये खेला

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola