हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

PBKS vs MI: क्वालीफायर 2 हुआ रद्द तो कौनसी टीम की होगी फाइनल में एंट्री? जानें पूरी डिटेल्स

PBKS vs MI: आईपीएल 2025 का क्वालीफायर 2 पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 1 जून को खेला जाएगा। अगर ये मैच रद्द हुआ तो कौनसी टीम फाइनल में जाएगी? ये बड़ा सवाल बना हुआ है।

विज्ञापन
PBKS vs MI

IPL 2025 PBKS vs MI: आईपीएल 2025 का क्वालीफायर 2 अब 1 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। बीती रात एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रन से हराया था, ये मुकाबला मुल्लांपुर में खेला गया था। अब जो टीम क्वालीफायर 2 जीतेगी उसकी फाइनल में आरसीबी से भिड़ंत होगी। वहीं बड़ा सवाल ये है कि अगर पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला क्वालीफायर 2 रद्द हो जाता है तो कौनसी टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी?

क्वालीफायर 2 रद्द होने पर किसको होगा फायदा?

आईपीएल 2025 में कई मैच बारिश के चलते रद्द हुए हैं। ऐसे में अब फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि अगर क्वालीफायर 2 बारिश या किसी कारण के चलते रद्द कर दिया जाता है तो फिर किस टीम को इसका फायदा होगा? बता दें, क्वालीफायर 2 के लिए रिजर्व डे रखा गया है, वहीं अगर रिजर्व डे वाले दिन भी मैच रद्द हो जाता है तो फिर पॉइंट्स टेबल में अच्छी रैकिंग पर खत्म करने वाली टीम को फाइनल में जगह मिलेगी।

जिसका मतलब है कि अगर मैच रद्द होता है तो फिर इसका सीधा फायदा पंजाब किंग्स को होगा। क्योंकि पंजाब किंग्स ने लीग मैच खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा 19 अंक के साथ टॉप-1 पर फिनिश किया था। फिर उसका सामना 3 जून को आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी के साथ होगा। आरसीबी ने क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

विज्ञापन

मैद रद्द होने के बेहद कम चांस

हालांकि मैच रद्द होने के कोई चांस नहीं माने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक क्वालीफायर 2 मुकाबले पर बारिश का कोई साया नहीं मंडरा रहा है। अगर मैच के बीच में भी बारिश आती भी है तो मैच को रोककर अगले फिर वहीं से शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: धुरंधर राशिद खान के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, मोहम्मद सिराज को छोड़ा पीछे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola