IPL 2025: धुरंधर राशिद खान के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, मोहम्मद सिराज को छोड़ा पीछे

Rashid Khan: दिग्गज स्पिनर राशिद खान का नाम बेशक दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार है, लेकिन उन्होंने एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया।

Rashid Khan

Rashid Khan

Rashid Khan Unwanted Record: क्रिकेट के खेल में कई रिकॉर्ड बनते हैं, वहीं कभी-कभी दिग्गज खिलाड़ियों के नाम ऐसे अनचाहे रिकॉर्ड भी नाम से जुड़ जाते हैं, जिन्हें वह भुलाना चाहेंगे। ऐसा ही कुछ अब अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान के साथ भी हुआ है, जहां उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। राशिद अब आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

विज्ञापन

राशिद दुनियाभर में अपनी कसी हुई गेंदबाजी और विकेट लेने की क्षमता के लिए मशहूर हैं, लेकिन आईपीएल के मौजूदा सीजन में वह काफी संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। मौजूदा सीजन में उन्होंने कई बड़े-बड़े हिटर बल्लेबाजों का सामना किया, लेकिन उनकी गेंदों पर छक्कों की बौछार देखने को मिली है। उन्हें इस सीजन में 33 छक्के लग चुके हैं। उन्होंने इस मामले में मोहम्मद सिराज को पछाड़ा है, जिन्होंने साल 2022 में 31 छक्के खाए थे।

विज्ञापन

इन गेंदबाजों का भी नाम शामिल

सबसे ज्यादा छक्के खानों गेंदबाजों की लिस्ट में श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा और युजवेंद्र चहल का नाम भी शामिल है, जो एक सीजन में 30-30 छक्के खा चुके हैं। राशिद के नाम बेशक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह एक खराब गेंदबाज बन गए हैं। हर बड़े खिलाड़ी के करियर में ऐसे पल आते हैं, जब उन्हें निराशा हाथ लगती है।

विज्ञापन

राशिद का टी-20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के इस गेंदबाज का टी-20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड शानदार है। क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में उन्होंने 96 मैचों में 161 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 6.08 का रहा है, जिसमें तीन बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा शामिल है। राशिद टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं। उनके नाम सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा उनके नाम टी-20 में चार हैट्रिक लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ