IPL 2025 PBKS vs DC: आईपीएल 2025 में 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बीती रात धर्मशाला में खेला गया, हालांकि ये मैच पूरा नहीं हो सका था। पाकिस्तान की तरफ से की गई भारत के कई शहरों में गोलाबारी के बाद इस मैच को बीच में ही रद्द करने का फैसला किया गया था। अब पॉइंट्स टेबल को देखकर सवाल ये उठ रहा है कि क्या ये रद्द हुआ मैच फिर से कराया जाएगा?
क्या पूरा होगा पंजाब-दिल्ली का मैच?
दरअसल ये मैच रद्द होने से पहले पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने 11-11 मैच खेल लिए थे। दोनों का एक-एक मैच बारिश के चलते रद्द भी हुआ था, जिसका दोनों टीमों को 1-1 अंक भी मिला था, लेकिन धर्मशाला में रद्द हुए मैच के बाद भी ताजा पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमों के 11-11 मैच ही दिखाए गए हैं और जितने पॉइंट्स दोनों टीमों ये मैच रद्द होने से पहले थे उतने ही पॉइंट्स फिलहाल है।
पंजाब 15 अंक के साथ तीसरे और दिल्ली 13 अंक के साथ पांचवें पायदान पर बनी हुई है। अक्सर देखा गया है कि मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों के 1-1 अंक दिया जाता है, लेकिन इस मैच के बाद ऐसा कुछ नहीं हुआ। ऐसे में अब सभी के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या बीसीसीआई इस रद्द हुए मैच को पूरा करा सकती है?
10.1 ओवर का हुआ था खेल
इस मैच में पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था। इस दौरान पंजाब ने 10.1 ओवर में 1 विकेट खोकर 122 रन बना लिए थे। जिसमें प्रियांश आर्य के 70 और प्रभसिमरन सिंह के 50 रन शामिल थे। इसके बाद धर्मशाला मैदान को ब्लैक आउट करके सभी दर्शकों को मैदान से बाहर जाने के लिए कहा गया था और मैच को रद्द कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी RCB, LSG पर जीत के साथ बन जाएगा महारिकॉर्ड
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
57 mins agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
3 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
4 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
7 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines