IPL 2025: इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी RCB, LSG पर जीत के साथ बन जाएगा महारिकॉर्ड

LSG vs RCB: आईपीएल 2025 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर एक खास उपलब्धि को अपने नाम कर सकती है।

LSG vs RCB

IPL 2025 LSG vs RCB: आईपीएल 2025 में आज 59वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम 7:30 बजे इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां इस मैच को जीतकर आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना चाहेगी, तो वहीं एलएसजी मैच जीतकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी। वहीं इस मैच को जीतने के साथ आरसीबी आईपीएल इतिहास में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर लेगी।

विज्ञापन

घर बाहर लगातार 7 मैचों में जीत का रिकॉर्ड

आरसीबी इस सीजन 7 में से 6 मैच अपने होम ग्राउंड के बाहर जीत चुकी है। अगर आज एलएसजी को आरसीबी हरा देती है तो उसके नाम अपने होम ग्राउंड के बाहर 7 में से 7 मैच जीतने का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। आईपीएल इतिहास में ये कारनामा करने वाली आरसीबी पहली टीम भी बन जाएगी।

विज्ञापन

इस सीजन इन टीमों को उनके होम ग्राउंड पर हरा चुकी RCB

आरसीबी ने आईपीएल 2025 के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। इसके बाद आरसीबी ने सीएसके, एमआई, आरआर, डीसी और पीबीकेएस को उनके घरेलू मैदानों पर हराया।

विज्ञापन

दूसरे पायदान पर RCB

इस सीजन आरसीबी कमाल की फॉर्म में दिखाई दे रही है। आरसीबी ने अभी तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम ने 8 में जीत और 3 में हार का सामना किया है। फिलहाल टीम 16 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर बनी हुई है। दूसरी तरफ बात अगर एलएसजी की करें तो ऋषभ पंत की टीम 11 मैचों में 5 में जीत और 6 में हार के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर बनी हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ