Mohan Kumar
पत्रकारिता में लगभग आठ साल का अनुभव है। हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से सफर शुरू हुआ जो टीवी 9 और एडिटरजी जैसे पड़ावों से गुजरा। देश-विदेश और स्पोर्ट्स की खबरें पढ़ना और लिखना पसंद है।
Read More---विज्ञापन---
Abhishek Sharma Pat Cummins: आईपीएल 2025 में शनिवार को पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में रनों की बारिश देखने को मिली, जहां पैट कमिंस की टीम ने मोर्चा मारा। इस मैच में हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने मात्र 55 गेंदों पर 141 रन कूट डाले, जिसमें 14 चौके और दस छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी ने कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स के साथ-साथ दुनियाभर के फैंस को उनका कायल बना दिया। उनकी पारी की टीम के कप्तान पैट कमिंस ने जमकर तारीफ की।
मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान बोलते हुए कमिंस ने कहा कि हैदराबाद और पंजाब के लिए बनाई गई पिच बहुत अच्छी थी क्योंकि यह उनके स्टाइल के अनुकूल थी। अभिषेक की पारी पर कमिंस ने कहा, ‘मैं अभिषेक की बैटिंग का बहुत बड़ा फैन हूं। हम नुस्खा नहीं बदलना चाहते थे। हमारे बैटिंग ग्रुप ने पिछले साल काफी अच्छा प्रदर्शन किया और हमें उनकी क्षमताओं पर पूरा भरोसा है। हमारे फैंस अद्भुत हैं। वे हमेशा झंडे लहराते रहते हैं और शानदार माहौल होता है।’
Pat Cummins said, “I’m a pretty big fan of Abhishek Sharma”. pic.twitter.com/pRAymt0wyF
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 12, 2025
अपनी टीम के प्रदर्शन पर कमिंस ने कहा, ‘अद्भुत। यह हमारे स्टाइल के अनुकूल है और हम जानते हैं कि हम कोई भी टारगेट हासिल कर लेंगे। यह एक अच्छा विकेट है और गेंद यहां अच्छा बाउंस लेती है।’ खुद गेंदबाज होने के नाते कमिंस इस बात से हैरान थे कि उनकी टीम इतने बड़े स्कोर का पीछा करते हुए भी आत्मविश्वास से भरी हुई थी। उन्होंने कहा, ‘अगर किसी ओवर में दस रन से कम बनते हैं तो आपको लगता है कि आपने बड़ी जीत हासिल कर ली है। यह पागलपन की बात है कि आप उस स्कोर का पीछा करते हुए आत्मविश्वास से भरा महसूस करते हैं।’
यह भी पढ़ें: LSG vs CSK Dream Team: बतौर कप्तान यह खिलाड़ी रातोंरात पलटेगा किस्मत! इन 11 प्लेयर्स पर खेलिए दांव
मैच की बात करें तो पंजाब ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में 245 रन बनाए थे। पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने सिर्फ 36 गेंदों पर 82 रन जड़ डाले। उनकी और दोनों ओपनर्स की दमदार बैटिंग के दम पर टीम का स्कोर 250 के करीब पहुंच गया। हैदराबाद के लिए हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए, जबकि दो विकेट ईशान मलिंगा के खाते में गए। अभिषेक के शतक के दम पर हैदराबाद ने इस टारगेट को सिर्फ दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। अभिषेक के जोड़ीदार ट्रेविस हेड ने 66 रनों का योगदान दिया।
यह भी पढ़ें: RR vs RCB: विराट कोहली के लिए ‘काल’ साबित होता है ये गेंदबाज, 7 बार कर चुका आउट
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।