IPL 2025: ट्रैविस हेड या अभिषेक शर्मा नहीं, सीजन-18 का 'सिक्सर किंग' है ये बल्लेबाज

IPL 2025: आईपीएल 2025 में अभी तक छक्के लगाने के मामले में लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज का धमाल देखने को मिला है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा काफी पीछे हैं।

IPL 2025

IPL 2025

IPL 2025: आईपीएल 2025 में अभी तक 14 मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें सभी टीमों के लगभग 3-3 मैच हो चुके हैं। अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जानी जाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले मैच के बाद से कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। टीम के दो सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड भी अभी तक छक्के लगाने के मामले में भी काफी पीछे दिख रहे हैं। अभी तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज का जलवा देखने को मिला है।

विज्ञापन

छक्के लगाने के मामले में सबसे आगे निकोलस पूरन

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस बार ऋषभ पंत की कप्तानी में खेल रही है, हालांकि टीम का प्रदर्शन अभी तक ठीकठाक रहा है। एलएसजी ने अभी तक 3 मैच खेले हैं जिसमें से 2 में हार और 1 में जीत हासिल हुई है। वहीं बल्लेबाजी में टीम के विस्फोटक खिलाड़ी निकोलस पूरन का धमाल देखने को मिल रहा है। हर मैच में पूरन चौके-छक्कों की बरसात कर रहे हैं।

विज्ञापन

अभी तक 3 मैचों में निकोलस पूरन 16 छक्के लगा चुके हैं और वे लिस्ट में पहले पायदान पर बने हुए हैं। इसके अलावा पूरन ऑरेंज कैप होल्डर भी हैं। उन्होंने 3 मैचों में 2 अर्धशतक के साथ 189 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 219.77 का रहा है।

विज्ञापन

अभी तक सीजन-18 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

 

नाम टीम मैच छक्के
निकोलस पूरन लखनऊ सुपर जायंट्स 3 16
श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स 3 13
अनिकेत वर्मा सनराइजर्स हैदराबाद 3 12
साईं सुदर्शन गुजरात टाइटंस 3 9
जोस बटलर गुजरात टाइटंस 3 9

केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा मुकाबला

आईपीएल 2025 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच शाम 7:30 बजे ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में आज ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी से फैंस को एक बड़ी साझेदारी की उम्मीद होगी। हेड का प्रदर्शन फिर भी अभी तक अच्छा रहा है और उन्होंने 3 मैचों में 136 रन बनाए हैं। जबकि अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन अभी तक बेहद खराब रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ