IPL 2025: क्या पंजाब किंग्स के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में खेलेंगे सूर्यकुमार यादव? कोच जयवर्धने ने दिया जवाब

Suryakumar Yadav: गुजरात टाइटंस के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में सूर्यकुमार यादव को चोट लग गई थी, जिसकी वजह से थोड़ी देर के लिए मैच रोकना पड़ा था। उनकी चोट को लेकर अब मुंबई के हेड कोच महेला जयवर्धने का बयान सामने आया है।

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav Injury Update: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम ने शुक्रवार को एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 20 रनों से मात देकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाई, जहां टीम का सामना पंजाब किंग्स से होगा। इस मैच में एक पल ऐसा भी आया, जब स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की चोट ने टीम की टेंशन बढ़ा दी। उनकी चोट को लेकर अब टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने ने अपडेट दिया है।

विज्ञापन

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए जयवर्धने ने स्पष्ट रूप से कहा कि सूर्यकुमार पूरी तरह फिट हैं और उनको लेकर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सूर्यकुमार को लेकर उन्होंने अभी तक टीम के फिजियो से कुछ नहीं सुना है। उन्होंने आगे कहा कि सूर्यकुमार को दूसरे क्वालीफायर में पंजाब के खिलाफ खेलना चाहिए, भले ही उन्हें एक पैर से ही क्यों ना खेलना पड़े।

विज्ञापन

छोटी-मोटी चोट की चिंता ना करें- जयवर्धने

जयवर्धने ने आगे कहा, ‘हम जानते हैं कि यह हमारे लिए मुश्किल शेड्यूल है, लेकिन मुझे लगता है कि सभी फिट हैं। उन छोटी-मोटी चोट के बारे में चिंता न करें। मैंने फिजियो से कुछ नहीं सुना है। मुझे पूरा यकीन है कि वह पंजाब के खिलाफ खेलेंगे।’

विज्ञापन

कमाल की फॉर्म में हैं सूर्यकुमार

टी-20 स्पेशलिस्ट सूर्यकुमार आईपीएल के मौजूदा सीजन में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं और मुंबई टीम के टॉप स्कोरर भी है। उन्होंने इस सीजन में 15 मैच खेले हैं और इसमें 67.30 की औसत से 673 रन बनाए हैं। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में सिर्फ गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन से ही पीछे हैं, जिनके नाम 759 रन हैं। इस तरह से सूर्यकुमार सुदर्शन से सिर्फ 86 रन पीछे हैं। मुंबई की टीम अगर फाइनल में जगह बनाती है तो सूर्यकुमार को दो मैच खेलने का मौका मिलेगा। वह इन दो मैचों में अगर 87 रन बनाने में कामयाब रहे तो वह ऑरेंज कैप अपने नाम कर लेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ