GT vs MI: एलिमिनेटर में हारी गुजरात तो फूट-फूट कर रोने लगे 'जूनियर नेहरा जी', वायरल हुआ वीडियो

Gujarat Titans vs Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने एलिमिनेटर मुकाबले में घुटने टेक दिए। जिसके बाद जूनियर नेहरा जी फूट-फूट कर रोने लगे।

IPL 2025 - 2025-05-31T143530.399

Ashish Nehra: आईपीएल 2025 में 30 मई को एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस बनाम मंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने थीं। इस मैच को मुंबई ने 20 रनों से अपने नाम कर लिया और गुजरात के सपनों पर पानी फेर दिया। हालांकि गुजरात के बल्लेबाजों ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था। लेकिन इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद जीटी के हेड कोच आशीष नेहरा के बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह फूट-फूट कर रो रहे थे।

विज्ञापन

जमकर रोए आशीष नेहरा के बेटे

आईपीएल 2025 में गुजरात को इस बार अपने दूसरे टाइटल की उम्मीदें थीं। लेकिन मुंबई ने गुजरात के सपने को चकनाचूर कर दिया। आखिरी ओवर तक खेले गए इस मुकाबले में गुजरात को हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद सोशल मीडिया पर आशीष नेहरा के बेटे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फूट-फूट कर रो रहे हैं।

विज्ञापन

अपने पिता का सपना टूटता देख वह बर्दाश नहीं कर सके और स्टैंड में ही रोने लगे। इस दौरान आशीष के बड़े बेटे ने उन्हें चुप कराया। आईपीएल 2022 में जीटी ने पहला खिताब अपने नाम किया था। तब टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या थे। लेकिन हार्दिक आईपीएल 2024 में मुंबई के कप्तान बने थे। ऐसे में उन्होंने आईपीएल 2025 एलिमिनेटर मुकाबले में अपनी पुरानी टीम को हरा दिया।

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर के नुकसान के बाद 228 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेली। जबकि जोनी बेयरस्टो ने 22 गेंदों में 47 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने 20 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए थे। जीटी की ओर से सबसे ज्यादा रन साई सुदर्शन ने बनाए। उन्होंने 49 गेंदों में 80 रनों की शानदार पारी खेली थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ