IPL 2025: 'खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे', एक और हार ने किया एमएस धोनी का दिमाग खराब

IPL 2025: धोनी की टीम CSK को शुक्रवार को इस सीजन की अपनी सातवीं हार झेलनी पड़ी। इस हार के बाद धोनी ने बल्लेबाजों की क्लास लगाई है।

IPL 2025 MS Dhoni

IPL 2025 MS Dhoni

MS Dhoni IPL 2025: पैट कमिंस की अगुवाई में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने शुक्रवार को चेपॉक का किला भेदते हुए पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को मात दी। हैदराबाद ने घरेलू टीम के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज की, जिससे उसकी प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें बरकरार हैं। धोनी की टीम इस सीजन अपने घरेलू मैदान पर चार मैच हार चुकी है, जो किसी भी आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा है। एक बार फिर टीम के हारने के बाद कप्तान धोनी काफी निराश दिखे, जहां उन्होंने बल्लेबाजों पर गुस्सा दिखाया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘हम लगातार विकेट खोते रहे। पहली पारी में विकेट थोड़ा बेहतर था और 155 रन काफी नहीं था, क्योंकि यह बहुत ज्यादा टर्न नहीं कर रहा था। मुझे लगता है कि हम बोर्ड पर कुछ और रन बना सकते थे। हां, दूसरी पारी में थोड़ी मदद मिली। हमारे स्पिनरों की क्वालिटी अच्छी थी और उन्होंने सही एरिया में गेंदबाजी की और यह थोड़ा रुककर हुआ लेकिन हम 15-20 रन से पीछे रह गए। मुझे लगता है कि ब्रेविस ने सच में अच्छी बैटिंग की और हमें मिडिल ऑर्डर में कुछ ऐसा ही करने की जरूरत थी।’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘स्पिनरों के आने पर हम थोड़ा संघर्ष करते हैं। यह एक ऐसा समय है जब हमें या तो बल्लेबाजी करनी चाहिए, जहां आप अपने एरिया को चुनें या अपने एरिया में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश करें। मुझे लगता है कि हम यहीं कमी कर रहे हैं और बीच में अच्छी स्पीड से स्पिनरों के खिलाफ वास्तव में हावी होने या रन बनाने में सक्षम नहीं हैं। इस तरह के टूर्नामेंट में अगर आपके पास एक या दो एरिया हैं जहां आप कमियों को दूर कर सकते हैं तो यह अच्छा है, लेकिन अगर आपके ज्यादातर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, तो यह बहुत मुश्किल हो जाता है।’

विज्ञापन

धोनी ने कहा, ‘आपको कुछ बदलाव करने होते हैं, लेकिन अगर ज्यादातर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो आप उन खिलाड़ियों को कुछ अतिरिक्त गेम देते हैं और अगर यह काम नहीं करता है तो आप अगले गेम पर चले जाते हैं। लेकिन अगर उनमें से 4 एक ही समय में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, तो आपको बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ता है, क्योंकि आप बस चलते नहीं रह सकते। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि आपको हमेशा 180-200 रन बनाने हैं, लेकिन परिस्थितियों का आकलन करें और फिर बोर्ड पर रन बनाने की कोशिश करें।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ