IPL 2025 Points Table: प्लेऑफ के लिए लगभग तीन टीमें हुईं फाइनल, चेन्नई-राजस्थान का सफर हो गया खत्म!

IPL 2025 points table: प्लेऑफ में दाखिला लेने के लिए 3 टीमें लगभग तय हो चुकी हैं। सीएसके का सफर लगभग खत्म हो गया है।

IPL 2025 - 2025-04-25T233850.495

IPL 2025 points table: 25 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया था। हैदराबाद ने शानदार खेल दिखाते हुए सीएसके को 5 विकेट से चारों खाने चित कर दिया। आईपीएल इतिहास में पहली बार हैदराबाद ने सीएसके को चेन्नई में हराया। इस मैच के बाद अंक तालिका में भी बदलाव हुआ। आईपीएल 2025 प्लेऑफ के लिए लगभग 3 टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुकी हैं। वहीं इस हार के बाद सीएसके का प्लेऑफ से लगभग पत्ता साफ हो गया है।

3 टीमें हुईं फाइनल

आईपीएल 2025 प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 3 टीमों ने दावा ठोक दिया है। गुजरात टाइटंस 8 मैच में 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर टॉप पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स भी 8 मैच में 6 जीतकर 12 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि आरसीबी का भी हाल कुछ ऐसा ही है। आरसीबी ने भी अब तक 8 मैच खेले हैं और 6 जीत हासिल कर 12 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर बरकरार है। इन तीन टीमों का प्लेऑफ में पहुंचने का सफर लगभग पूरा हो गया है।

सीएसके और राजस्थान की हालत पतली

हैदराबाद से मिली हार के बाद सीएसके का सफर प्लेऑफ से लगभग खत्म हो गया है। सीएसके 9 मैच में अब तक केवल 2 ही जीत हासिल कर पाई है और अंक तालिका में 4 अंक के साथ 10वें नंबर पर है। यही हाल राजस्थान रॉयल्स का है। टीम ने 9 मैच खेले हैं और 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर 9वें नंबर पर है। दोनों टीमों का बोरिया बिस्तर प्लेऑफ से पैक हो गया है। हालांकि सीएसके को हराकर हैदराबाद ने अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। अगर हैदराबाद आने वाले सभी मैचों को अच्छे रन रेट से जीतती है तो प्लेऑफ के लिए उसकी टिकट कट सकती है।

आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल का ताजा अपडेट

रैंक टीम का नाम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
1 गुजरात टाइटन्स 8 6 2 12 +1.104
2 दिल्ली कैपिटल्स 8 6 2 12 +0.657
3 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 9 6 3 12 +0.482
4 मुंबई इंडियंस 9 5 4 10 +0.673
5 पंजाब किंग्स 8 5 3 10 +0.177
6 लखनऊ सुपर जायंट्स 9 5 4 10 -0.054
7 कोलकाता नाइट राइडर्स 8 3 5 6 +0.212
8 सनराइजर्स हैदराबाद 9 3 6 6 -1.103
9 राजस्थान रॉयल्स 9 2 7 4 -0.625
10 चेन्नई सुपर किंग्स 9 2 7 4 -1.302

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ