IPL 2025 MI vs SRH: आईपीएल 2025 में बीती रात मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को जीतकर मुंबई ने सीजन-18 की तीसरी जीत हासिल की तो वहीं सनराइजर्स को पांचवी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी काफी शानदार रही थी, जिसके चलते टीम को जीत हासिल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। वहीं मैच के दौरान नियम की धज्जियां भी उड़ती हुई दिखाई दी, जिसपर फील्ड अंपायर ने भी ध्यान नहीं दिया।
मुंबई के खिलाड़ी ने बनाया नियम का मजाक
सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से 18वां ओवर इशान मलिंगा ने किया था। उस वक्त मुंबई को 18 गेंदों पर जीत के लिए महज 2 रन चाहिए थे। मलिंगा के ओवर की पहली गेंद पर तिलक वर्मा ने 1 रन लिया और यहां जीत के लिए मुंबई को 1 रन की दरकरार थी। वहीं अगली गेंद पर हार्दिक पांड्या आउट हो गए थे और उनकी जगह बल्लेबाजी करन नमन धीर आए। पहली 2 गेंदों पर नमन धीर रन नहीं बना पाए थे और इशान की पांचवी गेंद पर नमन के खिलाफ एलबीडब्ल्यू आउट की अपील हुई और अंपायर ने उनको आउट करार दिया, हालांकि इसके नमन ने रिव्यू मांगा।
फैसला थर्ड अंपायर तक पहुंचा, जैसे थर्ड अंपायर ने इसको चैक करना शुरू किया और रिप्ले बड़ी स्क्रीन पर चलने लगा था नमन जान गए थे कि वे आउट है और वे डगआउट में पहुंच गए थे, हालांकि तब तक थर्ड अंपायर ने अपना फैसला भी नहीं सुनाया था। जबकि नियमानुसार जबतक थर्ड अंपायर अपना फैसला नहीं सुनाता तब तक खिलाड़ी को मैदान के अंदर ही रहना होता है। वहीं दूसरी तरफ नमन धीर को डगआउट में जाते हुए फील्ड अंपायर ने भी नहीं रोका था।
4 विकेट से मुबंई ने जीता मैच
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए थे। जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने इस लक्ष्य को 18.1 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। मुंबई की तरफ से विल जैक्स ने सबसे ज्यादा 36 रन की पारी खेली थी, इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए जैक्स ने 2 विकेट भी चटकाए थे, जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
ये भी पढ़ें:- MI vs SRH: 3 नहीं 2 विकेट लेने वाला गेंदबाज बना ‘POTM’, बल्ले से भी काटा गदर
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 मैच कब और कहां होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल
11 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, चोट से जूझ रहे प्रसिद्ध कृष्णा को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
31 mins agoIND vs WI: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने बदला स्क्वाड, आमिर जंगू की अचानक हुई टीम में एंट्री
2 hrs agoIND vs WI T20: वनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoसूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
3 hrs agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
3 hrs agoटीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने उठाया बड़ा कदम, रणजी ट्रॉफी के जरिए मैदान पर करेंगे कमबैक
4 hrs ago'कोई मतलब नहीं...', मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी के खिलाफ हैं दिनेश कार्तिक? दिया बड़ा बयान
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर हो सकती है आकाश दीप और मुकेश कुमार की वापसी, ईरानी कप में शानदार गेंदबाजी से ठोकी दावेदारी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines