MI vs DC: हार्दिक-अक्षर को अब लेना होगा बड़ा फैसला, प्लेऑफ की सीट के लिए होगी धमाकेदार ‘जंग’

MI vs DC: इस मैच में जीतने वाली टीम को प्लेऑफ में जाने का मौका मिल जाएगा। वहीं अगर दिल्ली की टीम हारती है, तो उनके लिए प्लेऑफ की रेस खत्म हो जाएगी। वहीं अगर मुंबई हारती है, तो उनके लिए रास्ता बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाएगा।

Axar Patel and Hardik Pandya

Axar Patel and Hardik Pandya

विज्ञापन

प्लेऑफ के लिए रोमांचक हुई जंग  

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम फिलहाल 12 मैचों में 13 अंको के साथ नंबर 5 पर नजर आ रही है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम 12 मैचों में 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है। इस मुकाबले में जीतने पर प्लेऑफ में एंट्री की उम्मीद बढ़ जाएगी। अगर मुंबई की टीम ये मुकाबला जीत जाती है, तो उन्हें सीधे प्लेऑफ में एंट्री मिल जाएगी। वहीं दिल्ली की टीम को इस मैच में जीतने के अलावा अगला मैच में जीतना होगा। फिलहाल दोनों टीमों के सभी खिलाड़ी मौजूद हैं, जिसके कारण ही प्लेइंग 11 में कोई बड़ा बदलाव फिलहाल होता हुआ नहीं नजर आ रहा है।

विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

विज्ञापन

इम्पैक्ट प्लेयर – कर्ण शर्मा।

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, विप्रज निगम, टी नटराजन, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान और दुष्मंथा चमीरा।

विज्ञापन

इम्पैक्ट प्लेयर – आशुतोष शर्मा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ