IPL 2025 LSG vs SRH: लखनऊ सुपर जायंट्स अब आईपीएल 2025 से बाहर हो चुकी है। बीती रात ऋषभ पंत की एलएसजी को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा, इस हार के साथ एलएसजी प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो गई। एलएसजी की टीम अभी तक आईपीएल 2025 में 12 में से महज 5 मैच ही जीत पाई है जबकि 7 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका का पहला रिएक्शन सामने आया।
संजीव गोयनका का पहला रिएक्शन
अक्सर लखनऊ सुपर जायंट्स के हर मैच को देखने के लिए फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका स्टेडियम में मौजूद रहते हैं। टीम की हार के बाद कई बार उनको खिलाड़ियों पर गुस्सा करते हुए भी देखा जाता है लेकिन वे टीम का हौसला बढ़ाने से भी पीछे नहीं हटते हैं।
प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद संजीव गोयनका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा "यह सीजन का दूसरा भाग चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन इसमें बहुत कुछ है जिससे हिम्मत मिलती है। भावना, प्रयास और उत्कृष्टता के क्षण हमें आगे बढ़ने के लिए बहुत कुछ देते हैं। दो गेम बचे हैं। आइए गर्व के साथ खेलें और मजबूती से खत्म करें।"
इसके साथ संजीव गोयनका ने एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें संजीव गोयनका टीम के खिलाड़ियों के साथ हंसी-मजाक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा गोयनका ने टीम के कप्तान ऋषभ पंत के कंधों पर हाथ रख रखे हैं। मेगा ऑक्शन में पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदने वाले संजीव गोयनका के फैसले पर अब काफी सवाल भी उठ रहे हैं, क्योंकि इस सीजन पंत का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। उन्होंने 12 मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उनके बल्ले से महज 135 रन ही निकले हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: DC और MI का प्लेऑफ में पहुंचने का पूरा समीकरण, PBKS की होगी अहम भूमिका
IPL 2025 LSG vs SRH: लखनऊ सुपर जायंट्स अब आईपीएल 2025 से बाहर हो चुकी है। बीती रात ऋषभ पंत की एलएसजी को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा, इस हार के साथ एलएसजी प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो गई। एलएसजी की टीम अभी तक आईपीएल 2025 में 12 में से महज 5 मैच ही जीत पाई है जबकि 7 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका का पहला रिएक्शन सामने आया।
संजीव गोयनका का पहला रिएक्शन
अक्सर लखनऊ सुपर जायंट्स के हर मैच को देखने के लिए फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका स्टेडियम में मौजूद रहते हैं। टीम की हार के बाद कई बार उनको खिलाड़ियों पर गुस्सा करते हुए भी देखा जाता है लेकिन वे टीम का हौसला बढ़ाने से भी पीछे नहीं हटते हैं।
प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद संजीव गोयनका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा “यह सीजन का दूसरा भाग चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन इसमें बहुत कुछ है जिससे हिम्मत मिलती है। भावना, प्रयास और उत्कृष्टता के क्षण हमें आगे बढ़ने के लिए बहुत कुछ देते हैं। दो गेम बचे हैं। आइए गर्व के साथ खेलें और मजबूती से खत्म करें।”